बाल दिवस

शा. हाई स्कूल कुलबा  में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री चाचा नेहरू का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। शासकीय हाई स्कूल कुलबा विकासखंड रायगढ़ छत्तीसगढ़ में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री चाचा नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस आज धूमधाम से मनाया गया। वहां स्कूल के छात्राओं को मिठाइयां बाँटकर स्कूल में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस संबंध में प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद बघेल ने बताया कि आज  14 नवम्बर को शासकीय हाई स्कूल कुलबा विकासखंड रायगढ़ छत्तीसगढ़ में आधुनिक भारत के निर्माता और प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती (बाल दिवस) का आयोजन हर्षोल्लास किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नेहरू जी की जीवनी और उनके देश के प्रति योगदानों का उल्लेख करते हुए उन्हें नमन किया। विद्यार्थियों को पेन एवं पेंसिल वितरित कर मिठाई खिलाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन