IMG-20260124-WA0020
बाल दिवस

बाल मेला में विद्यार्थियों ने मिठाईयां और इटली बेच कर मनाया बाल दिवस

ब्रह्मोस न्यूज़ कोसीर। सारंगढ़ जिला मुख्यालय के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसीर स्कूल में आज 14 नवंबर को दोपहर 1 बजे बाल दिवस पर बाल मेला का आयोजन किया गया । यह आयोजन स्कूल में बाल मेला के रूप में पहली बार मनाया गया। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला वही विद्यार्थी मेला में मिठाई और इटली बेचते नजर आए ।

जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्योंकि वे बच्चों से बेहद प्यार करते थे और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। उनके जन्मदिन को बच्चों को समर्पित करने का विचार उनकी मृत्यु के बाद गति मिली, और पहला बाल दिवस 1964 में मनाया गया था

नेहरू की विरासत और बच्चों के अधिकारों व शिक्षा के लिए उनकी वकालत का सम्मान करने के लिए, उनके जन्मदिन को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इस दिन स्कूल्स में गीत- संगीत, भाषण, स्लोगन, खेल,मेला से जुड़ी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है ।
बाल दिवस मनाने का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों, उनकी देखभाल करने और उनको अच्छी शिक्षा देने के साथ ही लोगों को इस बारे में जानकारी देना है। नेहरू जी के अनुसार बच्चे ही हमारे समाज का आधार हैं । बाल मेला में संस्था के प्राचार्य एस पी भारती ,वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मीनारायण लहरे आनंद लिए वही व्याख्याता विजय महिलाने , विशेषर् खरे ,अनिल वर्मा ,श्याम पटेल ,गणेश राम चौहान , गंगाधर बैरागी , उत्तम कुर्रे ,मधु महोबिया , दिनेश सिदार बाल मेला में जलेबी ,इटली , गुपचुप , ,रगुल्ले का आनंद लिए वही विद्यार्थियों में भी बहुत उत्साह रहा ।यह स्कूल में बाल मेला का पहला आयोजन था ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी