IMG-20260124-WA0020
उपेक्षित

छुक छुक ट्रेन की कमी ने छीन ली कमला नेहरू उद्यान की रौनकता

वहां ना तो छुक छुक ट्रेन की आवाज से बच्चों की किलकारियां गूंज रही है और न, हीं गार्डन में बने झरने व फव्वारों की कल कल बहते पानी की खूबसूरती है

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। सर्दी हो गर्मी हो या फिर बरसात या फिर हो ठंड का मौसम गार्डन की सुंदरता वहां की रौनकता से झलकती है। परंतु देख-देख के अभाव में इन दोनों कमला नेहरू उद्यान की हालत  बदहाल होती जा रही है। वहां ना तो छुक छुक ट्रेन की आवाज से बच्चों की किलकारियां गूंज रही है और न, हीं गार्डन में बने झरने व फव्वारों की कल कल बहते पानी की खूबसूरती ।  युवाओं और महिलाओं को अपनी और आकर्षित नहीं कर पा रहे है।

दरअसल पिछले कुछ महीनो से कमला नेहरू उद्यान में ना तो बच्चों की ट्रेन चल रही है और न, ही फव्वारा में पानी की रौनकता दिखाई दे रही है यहां तक गार्डन बनाए गए खूबसूरती का प्रतीक आर्टिफिशियल झरना भी जैसे सूख गया है जो गार्डन में आने वाले लोगों को हर्षित ही नहीं कर पा रहे हैं यू लगता है कि गार्डन में जैसे उदासी छा गई है जबकि कमला नेहरू उद्यान का देखरेख वह रखरखाव जिंदल स्टील के द्वारा किया जाता है इसके बावजूद कमला नेहरू उद्यान में उदासी सिंचाई हुई है। यू कहे तो अतिशयोक्ति नहीं होगी कि शहर के हृदय स्थल में बने खूबसूरती की मिसाल कमला नेहरू गार्डन की स्थिति आजकल बढ़ाहल सी नजर आ रही है। इसका क्या कारण है यह  या तो नगर निगम बता सकते है या फिर जिंदल के अधिकारी।

मौसम की मोहताज नही कमला नेहरू गार्डन

वैसे तो कमला नेहरू उद्यान  किसी मौसम का मोहताज नहीं है। जहां बच्चों की छुक छुक ड्रैगन ट्रेन और गार्डन के फव्वारे से युवाओं बच्चों का महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ती थी। आज वह सब चुप चुप से नजर आ रहे है जो कमला नेहरू उद्यान रौनकता जैसे छीन ली है और वहां उदासी सी छाई हुई है।

फीकी-फीकी सी हो गई है गार्डन की रौनकता

इस मामले में  सूत्रों के माने तो गार्डन के छुक छुक ट्रेन को कोरोना कल के दौरान अज्ञात चोरों ने पार कर दी परंतु इसको पुख्ता तौर पर कहा नही जा सकता कि बच्चों की ट्रेन को किसी चोर ने पार कर दी हो। बताया अभी जाता है कि गार्डन के दो एसी डीसी बैटरी तक को चोरों ने पर कर दी। फिलहाल इस मामले में कितना सच और कितना झूठ  है। यह या तो गार्डन के संचालक बता सकते हैं या फिर गार्डन के कर्मचारी ।परंतु बच्चों के छुक छुक ट्रेन और गार्डन के झरना और फव्वारों के बिना वहां रौनकता फीकी फीकी सी नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी