उपेक्षित

मूलभूत सुविधाओं को तरसते प्राची विहार के रहवासी

सदस्यों की संख्या अधिक होने के कारण एक समिति का गठन किया गया। समिति कालोनी का विकास एवं सुविधाओं के लिए प्रयास करती रही

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। शहर में शासकीय कर्मचारियों को खुद का एक मकान हो इस महत्वाकांक्षी योजना को पूरा करने के लिए तत्कालिक कलेक्टर हर्षमंदर महोदय ने जिले के कर्मचारियों को सस्ते दर में भूखंड उपलब्ध कराया था । मिनी स्टेडियम से लगा हुआ इस केलो विहार कालोनी में पंजीकृत सदस्यों को लाटरी के माध्यम से भूखंड आबंटित किए गए। सदस्यों की संख्या अधिक होने के कारण एक समिति का गठन किया गया। समिति कालोनी का विकास एवं सुविधाओं के लिए प्रयास करती रही ,सदस्यों की आवश्यकता को दृष्टिगत रख कर एक कृषक से भूखंड क्रय कर केलो विहार का उपनगर प्राची विहार बसाया गया जहां शेष सदस्यों को भूखंड आबंटित किए गए। सन 2000 में बसाया यह प्राची विहार कालोनी आज भी अपनी मूलभूत आवश्यकता सड़क, नाली के लिए तरस रहा है। रहने को तो यह कालोनी शहर से लगा हुआ है लेकिन यह ना तो निगम में है और ना ही रायगढ़ विधान सभा में, कहते हैं यह कालोनी ग्राम पंचायत बड़े अंतरमुड़ा , विधान सभा लैलूंगा में है। लेकिन इस कालोनी का कोई सुध लेने वाला कोई नहीं।100से अधिक परिवार सुविधाओं का बाट जोह रहा है। बरसात में कालोनी से निकलना जंग जितना है।अब लोगों को रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी जी से आशा है कि उनकी कोई सुनने वाला है। लोग आश लगाए बाट जोह रहे है। लेकिन वर्तमान में आंशिक मरम्मत की आवश्यकता है यह कार्य हो जाए तो बच्चों को स्कूल जाने एवं रहवासियों को आवागमन की सुविधा मिल सके। अपने जनप्रतिधि व प्रशानिक अधिकारियों से अब सुविधा की प्रतिक्षा में है प्राची विहार कालोनी के रहवासी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
जनजाति विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करे शासन-प्रशासन : रवि भगत ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी