तस्करी

मवेशी की तस्करी कर रहा है दो तस्कर गिरफ्तार

ब्रम्होस न्यूज रायगढ़। घरघोड़ा, लैलुंगा हो या कुडेकेला छाल । मवेशी तस्करी के नाम पर विख्यात होने लगा है जहां आये दिन क्षेत्र में मवेशी तस्करी की घटनाऐ होती ही रहती है। खास बात यह है कि कुडेकेला छाल होकर दिगर प्रांतों में असानी से मवेशी तस्कर जानवरो को हांक कर ले जाते है और बुचड खाने में मवेशियों को खपा देते है। इसके बावजूद कई मामलों से पर्दा नही उठ पाता। यही नही बताया यह भी जा रहा है कि क्षेत्र में कई ऐसे लोग भी है जो मवेशी तस्करों से लगान तक की वसुली करते है और यही वजह है कि अधिकांश मामले दब कर रह जाते है। बहर हाल घरघोडा पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में कल दो मवेशी तस्करों को धर दबोचा और गिरफ्तार कर लिया है।

———-

इस मामले में पुलिस ने बताया कि कल घरघोड़ा पुलिस ने मवेशी तस्करी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया है। ग्राम टेरम के  हर्षवर्धन बेहरा उम्र 18 वर्ष ने पुलिस को सूचना दी कि सुबह करीब 9 बजे उसने अपने दोस्त के साथ गांव में घूमते हुए दो व्यक्तियों को करीब 16 कृषक मवेशियों को निर्दयतापूर्वक डंडे से मारते हुए ढोरम की ओर ले जाते देखा । उन मवेशियों के लिए चारा और पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी  सबत कुमार राठिया उर्फ सबद 30 वर्ष  निवासी औराईमुडा, थाना घरघोड़ा एवं बलराम राठिया 35 वर्ष  निवासी घरघोड़ी, थाना घरघोड़ा, को हिरासत में लेकर पूछताछ किया । उन्होंने मवेशियों को बिक्री के लिए ले जाने की बात स्वीकार की, लेकिन उनके पास मवेशियों की खरीदी/बिक्री के संबंधित कागजात नहीं थे। घरघोड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें रिमांड पर भेजा गया है तथा मवेशियों के चार पानी की व्यवस्था की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन