तस्करी

वाहन चेकिंग दौरान पकड़ाया गांजा तस्कर,7.220 किलो गांजा बरामद

वाहन चेकिंग देख गाड़ी मोड़कर भागने का किया प्रयास

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़।   चक्रधरनगर पुलिस ने आज सुबह वाहन चेकिंग के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की। आज सुबह मिनी स्टेडियम पर मंत्री के आगमन के मद्देनजर व्हीआईपी ड्यूटी के तहत ग्राम चिटकाकानी के पास भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक और संदिग्ध वाहनों की जांच चल रही थी। संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान, एक मोटरसाइकिल सवार की हरकतों ने पुलिस का ध्यान खींचा। जांच प्वाइंट से कुछ दूर मोटरसाइकिल सवार ने गाड़ी मोड़ने की कोशिश की जिससे पुलिस को संदेह हुआ। भागने के प्रयास में मोटर सायकल के पीछे सवार युवक लड़खड़ा सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया उसका साथी उसे छोड़कर मोटर सायकल से भागा। पकड़े गए युवक ने अपना नाम कमलेश साहू 30 वर्ष ने बताया और बैग में गांजा ले जाने की बात कबूल की और मोटर सायकल लेकर फरार हुये युवक को उसके गांव का राजकुमार साहू होना बताया । पुलिस ने आरोपी कमलेश साहू के कब्जे से कुल 7.220 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 86,640/- रूपये एवं आरोपी राजकुमार साहू का मोबाईल फोन की जप्त किया गया है

ये है आरोपी

(1) कमलेश साहू पिता माखन लाल साहू उम्र 30 वर्ष (2) राजकुमार साहू पिता कार्तिक राम साहू दोनों निवासी ग्राम बोईरडीह थाना हसौद जिला सक्ती (छ.ग.) के खिलाफ धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की गई है

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव, उप‍ निरीक्षक गेंदलाल साहू, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक क्रमांक श्यामदेव साहू, आरक्षक अभय यादव और चन्द्रकुमार बंजारे शामिल थे । चक्रधरनगर पुलिस की मुस्तैदी से मादक पदार्थ की तस्करी पर बड़ा प्रहार हुआ है, चक्रधरनगर पुलिस ने फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन