छात्रावासी छात्रों ने किया ध्यान प्रदर्शन स्थगित

सहायक आयुक्त ने प्रवेश को लेकर जारी किया आदेश
स्थाई समाधान के लिए शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
छात्रों में हर्ष की लहर
ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। पोस्ट मैट्रिक कर्मचारी बालक एवं बालिका छात्रावास को यथावत पोस्ट मैट्रिक के रूप में संचालित किए जाने एवं आवश्यक सभी सुविधाएं पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की भांति प्रदान किए जाने को लेकर छात्रावासी छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। यह आदेश सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग रायगढ़ और आश्वासन से स्थगित कर दिया गया है।

विदित हो कि उक्ताशय की मांग को लेकर छात्रावासी छात्र एवं छात्राओं ने 06 जून से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किए था। रायगढ़ जिले के संवेदनशील कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्रीकांत दुबे ने छात्रों की समस्याओं को समझते हुए छात्र हित में त्वरित कार्यवाही की है जिससे छात्रावासी छात्रों में हर्ष व्याप्त है।
उक्ताशय की जानकारी पीताम्बर पटेल, दयानंद भगत,नंदकिशोर पैंकरा, प्रकाश सिदार एवं मिथलेश राठिया ने दी है।




