कार्यवाई

अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, चैन माउंटेन मशीन जब्त

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़, 17 नवम्बर 2026। कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज अमले ने ग्राम पुसलदा स्थित मांड नदी में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर कार्रवाई की।

जांच के दौरान नदी में रेत के अवैध उत्खनन में संलिप्त एक चैन माउंटेन मशीन मौके पर पाई गई। खनिज विभाग के अमले ने मशीन को तत्काल जब्त कर सील कर दिया। जांच में अवैध उत्खनन का कार्य खरसिया निवासी तरुण साहू द्वारा कराया जा रहा था। खनिज विभाग द्वारा संबंधित वाहन मालिक के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की प्रासंगिक धाराओं के तहत अवैध उत्खनन का प्रकरण दर्ज किया गया है। खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम : वित्त मंत्र... मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा स... स्थानीय बेरोजगारों,खिलाड़ियों के भविष्य और पर्यावरण को लेकर सरकार गंभीर नहीं : रामचंद्र शर्मा उद्योगपतियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की दबिश युवती का शारीरिक शोषण, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार रॉक गार्डन बोतल्दा की सुरक्षा व्यवस्था का एसडीओपी ने लिया जायजा अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, चैन माउंटेन मशीन जब्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की क... लोक आस्था का महापर्व छठ, सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक - ओ.पी. चौधरी जनजातीय समाज का सम्मान, स्वाभिमान और समृद्धि हमारी सरकार का संकल्प: मुख्यमंत्री श्री साय