अध्यात्म

लोक आस्था का महापर्व छठ, सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक – ओ.पी. चौधरी

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर आज कयाघाट, जूटमिल रायगढ़ स्थित छठ घाट पर पहुंचकर संध्या अर्घ्य में सम्मिलित हुआ और सभी श्रद्धालुओं को छठ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। ओ.पी. चौधरी ने कहा कि छठ महापर्व केवल एक पर्व नहीं है, यह हमारी परंपरा, हमारी संस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। घाट पर सैकड़ों व्रती माताओं-बहनों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। पूरा घाट छठी मइया के गीतों, दीपों और आस्था की रोशनी से जगमगा उठा। व्रतियों के चेहरे पर कठिन उपवास के बाद भी अद्भुत तेज और संतोष था।


उन्होंने कहा कि छठ में न कोई जात-पात है, न कोई ऊंच-नीच। सब एक घाट पर, एक साथ, एक सूर्य को अर्घ्य देते हैं। यही भारत की असली एकता है। बिहार से लेकर छत्तीसगढ़ तक, पूरे देश में छठ ने लोगों को जोड़ने का काम किया है। रायगढ़ के कयाघाट में जिस तरह हजारों लोगों ने अनुशासन और भक्ति के साथ पर्व मनाया, वह वास्तव में काबिले तारीफ है।
ओ.पी. चौधरी ने कामना करते हुए कहा छठी मइया सभी के परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। किसानों की फसल अच्छी हो, युवाओं को रोजगार मिले और रायगढ़ निरंतर विकास की ओर बढ़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की क... लोक आस्था का महापर्व छठ, सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक - ओ.पी. चौधरी जनजातीय समाज का सम्मान, स्वाभिमान और समृद्धि हमारी सरकार का संकल्प: मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़ में किया धान खरीदी का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस समारोह में हितग्राहियों को दी 173 करोड़ से अधिक की ब... एक शातिर चोर से चोरी की 08 मोटरसाइकिलें बरामद 140 करोड़ भारतवासी मन के लिए रात-दिन काम करने वाला प्रधानमंत्री आज हमर जनजातीय समाज के विकास के लिए ... शिक्षाविद् रामचंद्र शर्मा को महामहिम राज्यपाल रमेन डेका ने  किया सम्मानित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे अध्यक्षता… अदाणी फाउंडेशन के प्रशिक्षण से निखरी प्रतिभाएँ: राज्य जूनियर बालिका कबड्डी चैम्पियनशिप के लिए 11 खिल...