CRIME

शासकीय भूमि के फर्जी अंतरण मामले में पटवारी के बाद रजिस्ट्री गवाह को कापू पुलिस ने गिरफ्तार

ऑपरेशन क्लीन हंट में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में कापू पुलिस को मिली सफलता

ब्रह्मोस न्यूज़ रायगढ़ फरार आरोपियों एवं फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कापू पुलिस ने शासकीय भूमि के फर्जी अंतरण मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। तत्कालीन पटवारी राकेश साय की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्री में अनुप्रमाणक साक्षी रहे अगस्तुस खलखो (43 वर्ष), निवासी पोराडाही, थाना धरमजयगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 11 अगस्त 2026 को तहसीलदार कापू उन्मेश पटेल द्वारा थाना कापू में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि ग्राम पंचायत रायमेर की शासकीय भूमि के खसरा नंबर 479/2, 467/36, 467/25, 467/23, 310/10/ख, 310/10/2 आदि में कूटरचना कर खसरा बंटाकन एवं रिकॉर्ड में हेरफेर करते हुए बाहरी व्यक्तियों के नाम पर फर्जी पट्टा तैयार किए गए और बाद में दलालों के माध्यम से उक्त भूमि की रजिस्ट्री कराई गई। जांच में शासकीय भूमि के कुछ हिस्सों को तत्कालीन पटवारी राकेश साय द्वारा निजी व्यक्तियों के नाम पर दर्ज किए जाने तथा इसके बाद कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अन्य व्यक्तियों को अंतरित किए जाने की जानकारी सामने आई। मामले में तत्कालीन पटवारी राकेश साय, मुक्तारधारी कैलाश कुमार जेठवानी उर्फ सोनी, विक्रेता उजितराम, अनुप्रमाणक साक्षी अगस्तुस खलखो एवं लालबहादुर यादव के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया।

एसडीएम धरमजयगढ़ के निर्देश एवं तहसीलदार कापू के जांच प्रतिवेदन के आधार पर थाना कापू में धारा 420, 467, 468, 471, 120(बी) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले में थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की द्वारा 02 सितंबर 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर फरार आरोपी तत्कालीन पटवारी राकेश साय, पिता शशिभूषण साय, उम्र 45 वर्ष, निवासी सिविल लाइन धरमजयगढ़ को ग्राम गनपतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के कब्जे से लैपटॉप एवं प्रिंटर भी जब्त किए गए थे। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस ने अगस्तुस खलखो पिता अलोइस छंदू खलखो, उम्र 43 वर्ष, निवासी पोराडाही को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह कैलाश जेठवानी उर्फ सोनी के कहने पर इस प्रकरण में शामिल हुआ था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने ग्राम रायमेर की उक्त सरकारी भूमि की अवैध रजिस्ट्री में तत्कालीन पटवारी राकेश साय, कैलाश जेठवानी उर्फ सोनी एवं लालबहादुर यादव के साथ मिलकर 20 अक्टूबर 2022 को रजिस्ट्री कार्यालय धरमजयगढ़ में उपस्थित होकर आधार कार्ड जमा करने तथा रजिस्ट्री दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने की बात स्वीकार की है। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर कैलाश जेठवानी उर्फ सोनी से बातचीत में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। विवेचना में अगस्तुस खलखो के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश एवं प्रकरण की विवेचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
PDS गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार, जेल दाखिल शासकीय भूमि के फर्जी अंतरण मामले में पटवारी के बाद रजिस्ट्री गवाह को कापू पुलिस ने गिरफ्तार जनजाति विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करे शासन-प्रशासन : रवि भगत ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं