IMG-20260124-WA0020
योजना का लाभ

रायगढ़ विधान सभा मे विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु 2 करोड़ 26 लाख स्वीकृत

ओपी के प्रयासों से लगातार मिल रही विकास कार्यों को स्वीकृति

ब्रह्मोस न्यूज़ रायगढ़।  विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी के पहल से मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना वर्ष 2025-26 के तहत अंतर्गत प्रशासकीय अनुमोदन प्राप्त अधोसंरचना निर्माण कार्यों हेतु विभिन्न विकास कार्यों हेतु रायगढ़ विधान सभा के विकास खंड रायगढ़ पुसौर बरमकेला हेतु दो करोड़ छब्बीस लाख नौ हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। इस राशि से शेड निर्माण रंगमंच मंच निर्माण सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। ताकि गांवों में मौलिक सुविधाओं में विस्तार हो सके। रायगढ़ विकास खंड बरमकेला के विभिन्न ग्रामों में सीसी रोड सहित शेड निर्माण को स्वीकृति मिली है। जिसके तहत ग्राम पोरथ में मकरडीपा से श्मशान घाट तक 10.40 लाख की लागत से सी.सी.रोड निर्माण, ग्राम जयपुर के ग्राम पंचायत तोरा के जयपुर गांव के मेन रोड से छबिलाल घर होते हुए गिरी साहू घर की ओर तक 10.40 लाख की लागत से सी सी रोड ,ग्राम बरपाली के डीपापारा के बीच बस्ती में 10 लाख की लागत से शेड निर्माण कार्य किया जाएगा।विधान सभा रायगढ़ के विकास खंड रायगढ़ के ग्राम कोलाईबहाल में बजार के पास 19.39 लाख की लागत से अटल समरसता भवन,ग्राम पंचायत बनोरा में बटमूल आश्रम से जगन्नाथ मंदिर के पास 7.00 लाख की लागत से रंगमंच निर्माण,ग्राम पंचायत जामगांव में मानकेशरी मंदिर के समीप 15.00 लाख की लागत से शेड निर्माण कार्य किया जाएगावही विधान सभा रायगढ़ के पुसौर विकास खंड के विभिन्न ग्राम पंचायत में शेड निर्माण सी सी रोड निर्माण एवं रंग मंच निर्माण को स्वीकृति मिली है जिसके तहत ग्राम कोड़पाली में बिंजातिपलहिन देवी मंदिर के पास 10.00 लाख की लागत से शेड निर्माण,ग्राम पंचायत नवा पाली के डीपारापारा में 7.50 लाख की लागत से शेड निर्माण,ग्राम पंचायत मिडमिडा के राम मंदिर के पास बाजार के पास 10 लाख की लागत से शेड निर्माण,ग्राम पंचायत नंदेली में उपेंद्र घर से बार तालाब की ओर 1.40 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी