IMG-20260124-WA0020
योजना का लाभ

सांसद एवं राज्यसभा सांसद ने लोगों को दी पीएम भारतीय जन औषधि केंद्र में मिलने वाली रियायती दवाओं की जानकारी

अब तक किया जा चुका है 19 लाख 95 हजार 243 रुपए की विक्रय

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। संत बाबा गुरु घासीदास स्मृति, शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ एवं केवड़ाबाड़ी बस स्टैण्ड स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र में आज जन औषधि दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, नवनिर्वाचित महापौर जीवर्धन चौहान, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.विनीत जैन, अधीक्षक मेडिकल कॉलेज डॉ.मिंज, सीएमएचओ डॉ.अनिल कुमार जगत, सिविल सर्जन डॉ.दिनेश पटेल, डीपीएम सुश्री रंजना पैकरा, डॉ.कैनन डेनियल, सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया एवं राज्य सभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह ने मेडिकल कॉलेज एवं केवड़ाबाड़ी बस स्टैण्ड स्थित पीएम भारतीय जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पीएम भारतीय जन औषधि केंद्र में उपलब्ध दवाईयों की जानकारी लेते हुए पर्याप्त मात्रा में सभी दवाईयों को रखने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने लोगों को जन औषधि केंद्र के रियायती एवं गुणवत्ता पूर्ण दवाईयों की जानकारी देते हुए कहा पीएम नरेन्द्र मोदी के मंशानुरूप लोगों को जन औषधि केंद्र के माध्यम से सस्ती दवाईयां उपलब्ध करवाया जा रहा है, ताकि मरीजों को महंगे दवाईयों से होने वाले खर्च से राहत मिल सके। उन्होंने पीएम जन औषधि केन्द्र में उपलब्ध दवाईयों के उपयोग हेतु लोगों को प्रोत्साहित किए। मौके पर मरीजों से बातचीत कर केंद्र में मिलने वाली दवाईयों के संबंध में फीडबैक भी लिए। लोगों ने बताया कि जन औषधि केंद्र में अन्य मेडिकल स्टोर से कम कीमत में अच्छी एवं गुणवत्तापूर्ण दवाईयां मिल रही है। जिससे आर्थिक रूप से काफी राहत मिली है। लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, महापौर जीवर्धन चौहान ने मेडिकल कॉलेज में पीएम जन औषधि केंद्र में हुए विक्रय की जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.विनीत जैन ने माह वार विक्रय की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 19 लाख 95 हजार 243 रुपए की विक्रय किया जा चुका है। वहीं मरीजों को मेडिकल कॉलेज में स्थित पीएम जन औषधि केंद्र से 50 से 90 प्रतिशत की रियायत पर गुणवत्ता पूर्ण दवाईयां उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही डॉक्टरों द्वारा जेनेरिक दवाईयां लिखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी