IMG-20260124-WA0020
श्रद्धाजंली

छत्तीसगढ़ वासियों को हंसाने वाले कवि सुरेंद्र दुबे रुला गए-ओपी चौधरी

कला संस्कृति नगरी रायगढ़ में आयोजित होने वाले चक्रधर समारोह के मंच से भी उनका जुड़ाव रहा

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। छत्तीसगढ़ी भाषा को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने वाले, पद्मश्री व काका हाथरसी हास्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात हास्य कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे जी के निधन पर विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भावुक होते हुए कहा छत्तीसगढ़ वासियों की सदा हंसाने वाला आज रुला गया। छत्तीसगढ़ के हास्य शिरोमणि कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन को दुखद बताते हुए ओपी ने कहा हास्य और व्यंग्य के जरिए सबको हँसाने वाले आज हम सभी को रुला गये। कला संस्कृति नगरी रायगढ़ में आयोजित होने वाले चक्रधर समारोह के मंच से भी उनका जुड़ाव रहा। उनकी मधुर स्मृतियां रायगढ़ वासियों से जुड़ी रही। दुख की इस घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देवे एवं शोक संतप्त परिजनों को असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच