उचित राम सिदार को हजारों लोगों ने दिया श्रद्धांजलि

अजाक्स प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर लक्ष्मण भारती,महासचिव डाक्टर अमित मीरी, प्रांतीय संगठन सचिव जितेंद्र पाटले ने गृह निवास बिनोबा नगर रायगढ़ पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़ । संस्कृति के नगरी रायगढ़ में कल का दिन मायूसी से भरा दिन रहा और कैसे न होता अजाक्स के जिला अध्यक्ष रायगढ़ ,प्रभारी प्राचार्य हाई स्कूल किरीतमाल विकाश खंड खरसिया जिला रायगढ़, के साथ ही अठारहगढ़ सांवरा आदिवासी समाज के अध्यक्ष उचित् राम सिदार का सतलोक गमन पिछले दिनों हो गया था।

जिसका श्रद्धांजलि सभा का आयोजन था। उक्त आयोजन में अजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर लक्ष्मण भारती महासचिव डाक्टर अमित मेरी संगठन मंत्री जितेंद्र पाटले रायपुरा से आकर रायगढ़ में सिंदर के निवास में श्रद्धांजलि दिए भारती जी ने सिदार जी को श्रद्धांजलि देते हुए बताए कि उचित राम सिदार का सतलोकी होना हम सब अनुसूचित जाति जन जाति अन्य पिछड़ावर्ग के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनकी भरपाई करना असम्भव है किंतु हम सभी समाज के लोगों को उनके द्वारा सिखाए गए बातों को अमल में लाना उनके मिशन को रुकने नहीं देना है। होगा तभी हम सच्ची श्रद्धांजलि दे पाएंगे। उचित राम सिदार बहुत ही मिलन सार विवेक शील तार्ककिक और गंभीर व्यक्तित्व के धनी थे संगठन समाज के लिए समर्पित व्यक्ति थे। श्रद्धांजलि सभा में जिले के विभिन्न विकास खंड के अलावा प्रदेश भर के कोने कोने से लोग उपस्थित हुए थे। सभी ने उचित राम सिदार को ऐसे समय में जाना समाज के नुकसान देह बताया व सभी ने उनके आत्मा के शांति व परिवार को दुख सहन करने की शक्ति मिले जिसके लिए प्रार्थना कि। श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से समाज सेवक सुनील मिंज,लक्ष्मी बघेल,दीपक लकड़ा कोमल रातें डाक्टर सहित अनेको लोग मौजूद रहे।



