योग दिवस

रेनबो स्कूल के नन्हे मुन्नों ने मनाया गया योग दिवस

प्राणायाम, सूर्यनमस्कार , शीर्षासन, भुजंगासन, बालासन , ताड़ासन, वृक्षासन आदि आसनों के महत्व को समझते हुए शिक्षिकाओं  ने बच्चों को प्रतिदिन योग कर इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए किया प्रेरित

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर शैलेन्द्र नगर, बैंक कॉलोनी स्थित रेनबो विद्यालय में योग अभ्यास का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय परिसर में उपस्थित सभी विद्यार्थियों व समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने योग अभ्यास किया। प्राणायाम, सूर्यनमस्कार , शीर्षासन, भुजंगासन, बालासन , ताड़ासन, वृक्षासन आदि आसनों के महत्व को समझते हुए शिक्षिकाओं श्रीमती सीमा, श्रीमती शोभी, श्रीमती मंजू ने बच्चों को प्रतिदिन योग कर इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

संस्था के छात्र छात्राओं – भावना, कनिष्क, सुमिता, प्रगति, रितेश का विभिन्न राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिताओं में चयन हुआ। संस्था कोऑर्डिनेटर श्रीमती प्रधान ने योग में अपना योगदान देने हेतु बच्चों को प्रोत्साहन दिया व योग का सही प्रशिक्षण करने पर बल दिया। सभी ने योग दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

“योग एक प्राचीन अभ्यास है जो सदियों से लोगों को उनके शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता रहा है।” मंजेश व हर्षिता के इन विचारों की अभिव्यक्ति के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्...