IMG-20260124-WA0020
योग दिवस

11 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक पृथ्वी एक स्वस्थ्य के लिए योग:- श्रेया अग्रवाल

ओजस योग मंदिर के तत्वाधान में 11 जगहों पर कराया जायेगा योग,दो दशकों से घर घर योग की अलख जगा रहा ओजस योग मंदिर

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़ । ओजस योग मंदिर के संस्थापक संजय अग्रवाल की संचालिका सुपुत्री श्रेया अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उनके संस्थान के तत्वाधान पर 11 जगहों पर योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके तह एनटीपीसी लारा में दो दिवसीय योग प्रशिक्षण योग प्रशिक्षक पुष्पा ,आस्था ,कोशिश के जरिए प्रातः 6 से 7,दुल्हन शो रूम में जे सी आई के तत्वाधान में योग प्रशिक्षक छाया, चांदनी के जरिए प्रातः 7 से 8,गैलेक्सी मॉल में द मसल फैक्ट्री के तत्वाधान में योग प्रशिक्षक काजल ,सोनाली के जरिए प्रातः 7:30 से 8:30 कोतरा रोड पोस्ट ऑफिस में योग प्रशिक्षक पायल ,उमा के जरिए प्रातः 7 से 8, फ्रेंड्स कॉलोनी के सामने आई सी आई के तत्वाधान में योग प्रशिक्षक यशोदा, सविता के जरिए प्रातः 7 से 8, ट्रिनिटी होटल के सामने वीवो सर्विस सेंटर के तत्वाधान में योग प्रशिक्षक जीतू ,कांता के तत्वाधान में प्रातः 7 से 8, ओजस योग मंदिर में योग प्रशिक्षक भावना, रश्मि के तत्वाधान में प्रातः 7 से 8,छाल स्थित एस ई सी एल के तत्वाधान में ओजस योग मंदिर के संस्थापक संजय अग्रवाल योग प्रशिक्षक रीना ,सुमन, परी के जरिए प्रातः 7 से 8,योग प्रशिक्षक सुष्मिता ,नीलम के जरिए ऑनलाइन क्लासेस प्रातः 7 से 8,सिविल कोर्ट रायगढ़ के तत्वाधान में योग प्रशिक्षक विद्या ,अर्पणा के जरिए प्रातः 7 से 8, हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड बेलजोर में योग प्रशिक्षक अर्पणा ,चांदनी, सुष्मिता द्वारा प्रातः7 से 8,
रायपुर स्थित अग्रसेन धाम में संस्था की संचालिका श्रेया अग्रवाल प्रातः 8 से 9 तक योग सिखायेंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ओजस योग मंदिर के तत्वाधान में इन सभी स्थानों पर निशुल्क योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। श्रेया अग्रवाल ने कहा प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। प्रधान मंत्री मोदी जी के प्रयासों से 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को ‘आंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। भारत के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अन्दर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो किसी प्रस्तावित दिवस को संयुक्त राष्ट्र संघ में पारित करने के लिए सबसे कम समय है। योग स्वयं को स्वस्थ रखने की विधी है महिला पुरुष युवा बच्चे किसान राजनीतिज्ञ कला प्रेमी सभी को नियमित योग करना चाहिए। हम सभी का दायित्व है कि स्वय को स्वस्थ रखे। यह बहुत बड़ी जवाबदारी है।

पिता संजय एस ई सी एल छाल में तो बेटी श्रेया राजधानी रायपुर में सिखाएगी योग

दो दशकों से योग के अलख को घर घर पहुंचाने के लिए संजय अग्रवाल संकल्पित है। प्रतिदिन सुबह 4 बजे उठकर योग करना और योग सिखाकर यज्ञ करना उनका दिनचर्या में शामिल है। पिता संजय अग्रवाल एस ई सी एल छाल में योग सिखायेंगे वही बेटी श्रेया अग्रवाल राजधानी रायपुर में अग्रसेन धाम में योग सिखायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी