IMG-20260124-WA0020
यादें

पोहा जलेबी ने दिलाई महापौर को स्कूली दिनों की याद

तीसरी पीढ़ी पोहा जलेबी बेचकर मेहनत परिश्रम से चला रहे है अपना परिवार

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। नटवर हाई स्कूल की दीवार से लगे दीक्षित महाराज के पोहा जलेबी होटल में महापौर जीवर्धन चौहान बरसते पानी में पहुंचे और पुराने दिनों को याद करते हुए पोहा जलेबी का लुत्फ उठाया । महापौर जीवर्धन ने कहा बचपन में इसी होटल में वर्तमान संचालक अरुण दीक्षित के दादा योगेन्द्र नाथ दीक्षित के हाथों पोहा खाया करते थे। उसके बाद स्कूल जाया करते थे। विदित हो टपरी में लगने वाली यह दुकान 1976 में शिव नायक दीक्षित ने शुरू किया था इसके बाद इस दुकान में योगेन्द्र नाथ दीक्षित बैठ रहे थे । आज उनके पोते अरुण दीक्षित इस व्यवसाय को चला रहे है । तीसरी पीढ़ी पोहा जलेबी बेचकर मेहनत परिश्रम से अपना परिवार चला रहे है। मौसम चाहे जो भी अरुण दीक्षित अल सुबह 6 बजे पहुंचते है और शाम 6 बजे तक दुकान बंद हो जाती है। दोपहर का खाना भी बनता है मध्यम वर्गीय लोगों के लिए अच्छी क्वालिटी का भोजन सस्ते दर में मिल जाता है। महापौर जीवर्धन ने बताया प्रधान मंत्री मोदी एवं विधायक ओपी चौधरी जी भी कठिन परिश्रम करने वालों का सम्मान करते है। कड़ी मेहनत और ईमानदारी से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है अरुण दीक्षित की पोहा जलेबी की दुकान इसका प्रमाण है। ऐसे हजारों मेहनती लोग है जो ईमानदारी से अपना जीवन जीते है ऐसे लोगों की मेहनत को मै नमन करता हूं। इसके बाद गांधी गंज स्थित एक चाय ठेले वाले के यहां पहुंचे और बरसते पानी में चाय का लुत्फ लिया। चाय वाले के मेहनत की सराहना की। इस दौरान सभापति डिग्री साहू पार्षद अशोक यादव एवं ज्ञानेश्वर सिंह गौतम की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन