निर्माण

करोड़ो की लागत से कया घाट मरीन ड्राइव का होगा उद्धार, हर प्रभावितों को मिलेगा आवास का लाभ

कायाघाट के विस्थापितों द्वारा दी जाने वाली राशि सी एस आर मद से दिए जाने ओपी ने दिए निर्देश

तोड़ फोड़ से प्रभावित हर घर के वयस्क को आवास का लाभ दिए जाने विधायक ओपी की सार्थक पहल

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। कायाघाट में निर्मित होने वाले मेरिन ड्राइव से प्रभावित होने वाले गरीब विस्थापितों द्वारा आवास हेतु दी जाने वाली राशि
सी एस आर मद के तहत स्वीकृत किए जाने के निर्देश विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दिए है। साथ ही तोड़ फोड़ से प्रभावित हर घर के वयस्क को आवास का लाभ दिए जाने विधायक ओपी की पहल को सार्थक माना जा रहा है। गरीबों के हित में विधायक ओपी चौधरी का यह बड़ा कदम माना जा रहा है। विदित हो नदी किनारे बसे लोगों को बाढ़ की विभीषिका से बचाने के लिए भी समय रहते विस्थापन आवश्यक माना जा रहा है। काया घाट में तोड़ फोड़ से प्रभावित विस्थापितों हेतु आवास दिए जाने का प्रावधान है । आवास हेतु प्रभावितों को अपने मकान के लिए 75 हजार रूपये देना है। विधायक ओपी चौधरी ने गरीबों की समस्याओं को देखते हुए यह राशि सी एस आर मद से दिए जाने के जानकारी दी है। तोड़ से 100 प्रभावितों हेतु कुल 75 लाख की राशि सी एस आर मद से दी जाएगी। गरीब विस्थापितों के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है। शहर में बढ़ते यातायात के दवाब को कम करने के लिए भी इस मेरिन ड्राइव निर्माण आवश्यक माना जा रहा है भविष्य में दोनों ओर के मेरिन ड्राइव राष्ट्रीय राजमार्ग के जोड़े जाएंगे। प्रथम चरण में एस ई सी एल ने केलो चक्र पथ से एस ई सी एल मुख्यालय तक डिवाइडर के साथ सड़क की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी साथ ही ग्रीन प्लांटेशन एवं लाइटिंग की जाएगी इस हेतु एस ई सी एल द्वारा 44 करोड़ का टेंडर जारी हो चुका है । वही 29 करोड़ की लागत से शनि मंदिर s कायाघाट तक मेरिन ड्राइव का निर्माण शुरू किया जा रहा अगले चरण में इसे राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा जाएगा जिससे शहर के अंदर यातायात का दबाव कम किया जा सकेगा वही कायाघाट का क्षेत्र में डूब में रहने वाले रपटा पुलिया की जगह 12 मीटर चौड़ा 8 करोड़ 22 लाख की लागत से नए पुल का प्रावधान किया जा चुका है। तोड़ फोड़ से प्रभावित होने वाले विस्थापितों के हित में विधायक द्वारा सी एस आर मद से स्वीकृत राशि के कदम को सराहनीय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन