IMG-20260124-WA0020
निर्माण

कुरकेट नदी पर पुल निर्माण हेतु वित्त विभाग से मिली 14 करोड़ 20 लाख की स्वीकृति

विधायक ओपी चौधरी द्वारा जनहित की मूलभूत आवश्यकता सड़क पुलिया हेतु लगातार कराई जा रही स्वीकृति

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। जिले के छर्राटांगर से पाकादरहा मार्ग पर स्थित कुरकेट नदी में पुल निर्माण के लिए विधायक ओपी चौधरी के प्रयासों से वित्त विभाग ने 14 करोड़ 20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस बहुप्रतीक्षित पुलिया स्वीकृति से न केवल क्षेत्रीय नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, बल्कि इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्रीय विकास को भी एक नई दिशा मिलेगी।

रायगढ़ जिले का छर्राटांगर से पाकादरहा मार्ग एक महत्वपूर्ण यातायात मार्ग है जो कई गांवों और कस्बों को आपस में जोड़ता है। वित्त मंत्री और रायगढ़ के विधायक ओपी चौधरी की पहल पर इस मार्ग पर स्थित कुरकेट नदी में पुल निर्माण को मंजूरी मिलने से यातायात सुगम हो सकेगा। इससे न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी बल्कि आसपास के गांवों के लोग भी आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच सकेंगे। पुल के निर्माण से कृषि, व्यापार और अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी सुधार आएगा जिससे क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस पुल के निर्माण से क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। पुल के निर्माण के बाद, क्षेत्र के अन्य मार्गों की स्थिति में भी सुधार होगा और क्षेत्रीय संपर्क में वृद्धि होगी। ‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन