IMG-20260124-WA0020
बधाई

बापू नगर सफाई कर्मचारियों के बीच ओपी चौधरी ने मनाया जन्मदिन

महापौर जीवर्धन ने कहा पार्षदों ने भाजपा प्रवेश कर लाडले विधायक ओपी को दिया जन्मदिन का उपहार

वार्ड नंबर 37 के निर्दलीय पार्षद उसत भट्ट एवं वार्ड नंबर 42 के कांग्रेस पार्षद धनेश्वरी रमेश दुतिया ने किया भाजपा प्रवेश

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़ । बापू नगर सफाई कर्मियों के मध्य विधायक ओपी चौधरी ने जन्मदिन पर केक काटा और बधाई स्वीकार की। महापौर जीवर्धन चौहान ने जानकारी देते हुए कहा विधायक ओपी चौधरी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर वार्ड नंबर 37 के निर्दलीय पार्षद उसत भट्ट एवं वार्ड नंबर 42 के कांग्रेस पार्षद धनेश्वरी रमेश दुतिया ने भाजपा प्रवेश करते हुए लाडले विद्यायक को जन्मदिन का उपहार दिया है।

दो पार्षदों के भाजपा के प्रवेश करते हुए निगम में भाजपा पार्षदों की संख्या 36 हो गई। छग गठन के बाद पहली बार निगम में भाजपा के बड़ी संख्या में पार्षद है। ओपी चौधरी ने जन्मदिन का केक काटने के बाद कहा मुझे स्मरण है । कि विधायक एवं मंत्री का पद आप सभी के सहयोग की वजह है। जनता में मुझे जो दायित्व दिया है उसका मै पूरी निष्ठा समर्पण के साथ निर्वहन कर रहा हूं। हर पल विकास कार्यों के लिए समर्पित है रायगढ़ के विकास के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं होने की बात दोहराई। इस दौरान विधायक ने विधायक निधि से बापू नगर सामुदायिक भवन के लिए 30 लाख रुपए एवं शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की इस पर मौजूद सफाई कर्मियों ने विधायक के प्रति आभार जताते हुए कहा हमारी मांगों को स्वीकार किए जाने पर बापू नगर वासी हर्षित है साथ ही यह विश्वास दिलाते है कि नगर विकास के लिए विधायक के हर कदम के साथ रहेंगे। इस दौरान महापौर जीवर्धन ने कहा लाडले विधायक का जन्मदिन सफाई कर्मचारियों के मध्य निगम परिवार के सौजन्य से धूमधाम से मनाया जा रहा है। जन्मदिन पर 150 महिला सफाई कर्मी को साड़ी एवं 250 पुरुष सफाई कर्मी को टी शर्ट लोवर वितरित किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व विधायक विजय अग्रवाल सभापति डिग्री साहू भाजपा नेत्री शिला तिवारी,
मंजुल दीक्षित विवेक रंजन सिंह बब्बल पांडे पार्षद पूनम।पटेल सोलंकी आशीष ताम्रकार,पंकज कंकरवाल, नमो नारायण पटेल अशोक यादव मुक्तिनाथ बबुआ,त्रिवेणी डहरे,संगीता यादव, सुमित्रा खुलू सारथी, आनंद भगत, हरि शराफ,विष्णु चरण, आशा खड़िया, याद राम साहू, कुंदन देहरी,रतिंद्र राय, रविंद्र भाटिया,राजकमल पटेल,शोभा शर्मा,मंजुलता नायक, मेहरून निशा,बापू नगर मोहल्ला अध्यक्ष मनहर कौशिक ,निगम सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजेंद्र कंसारी एवं विश्वजीत, सहित वार्ड के वरिष्ठ जनों की मौजूदगी रही।

विधायक के जन्मदिन पर भाजपा प्रवेश जन्मदिन का उपहार

वार्ड नंबर 42 एवं 37 के पार्षदों ने भाजपा प्रवेश के बाद कहा वे अपने वार्ड में भी विकास की राजनीति चाहते है इसलिए भाजपा प्रवेश कर रहे है।आज के दिन भाजपा प्रवेश पर कहा कि आज विधायक ओपी का जन्मदिन है और उनका भाजपा प्रवेश जन्मदिन का उपहार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी