बधाई

विष्णु साय सरकार के एक वर्ष जनता को समर्पित – शकील अहमद

छत्तीसगढ़ की जनता मना रही जनादेश परब


ब्रह्मोस न्यूज घरघोडा। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने कल 13 दिसंबर को विष्णु देव साय सरकार के एक वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर प्रदेश सभी आम जन मानस को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा की विष्णु देव साय की सरकार ने एक वर्ष प्रदेश की जनता खुशहाली और तरक्की के लिए अनेक काम किए है। हर वर्ग युवा,किसान,महिला सभी के सम्मान में काम कर रही है।
प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने कहा कि प्रदेश की जनता ने जिस विश्वास के साथ भाजपा को 54 सीट देकर सेवा करने का अवसर दिया उनके विश्वास पर आज विष्णु देव की सरकार काम कर रही है,चुनाव के पूर्व जो वादा हमने जनता से किया था उन सभी वादा को एक एक करके पूरा कर रहे है। प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने आगे कहा कि विष्णु देव साय की सरकार महिलाओं के महतारी वंदन,किसानों का 3100 रुपया में धान खरीदी,तेंदू पत्ता 5500 में खरीदी, प्रधानमंत्री आवास बनना प्रारंभ,शासकीय सेवा भर्ती प्रारंभ,नक्सल समस्या धीरे धीरे बस्तर मुक्त होते जा रहा है,शिक्षा के क्षेत्र में पीएमश्री के तहत विद्यालयों के नवीनि करण,प्रदेश की सड़कों दुरुस्त करने कार्य, सहित प्रदेश अनेक विकास कार्य प्रारंभ हो गए है जो पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने रोक रखा था।
प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने कहा कि भाजपा की केंद्र में मोदी जी और राज्य में विष्णु देव साय की डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए समर्पित होकर काम कर रही है एवं छत्तीसगढ़ की जनता के विकास लिए प्रतिबद्ध है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन