IMG-20260124-WA0020
क्राइम एलर्ट

एक ही परिवार के चार लोगों की मिली लाश, मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चे, मचा हड़कंप, डॉग स्क्वाड, पुलिस और क्राइम की टीम मौके पर पहुंची

घटना बागबाहरा थाना क्षेत्र के हाऊसिंग बोर्ड की है।

ब्रह्मोस न्यूज महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक ही परिवार के चार लोगों का शव घर में मिला। मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चे हैं। घर के मुखिया का नाम बसंत पटेल था और अनुसूचित जाति बालक छात्रावास बागबाहरा में पदस्थ था।

घटना बागबाहरा थाना क्षेत्र के हाऊसिंग बोर्ड की है। मृतक बसंत पटेल 40 वर्ष अपनी पत्नी भारती और 11 साल की बेटी सेजल व 4 साल के बेटा कियांश पटेल के साथ रहता था। मृतक बसंत पटेल बागबाहरा छात्रावास में प्यून के पद पर पदस्थ था। आज सुबह पुलिस को घटना की सूचना मिली। डॉग स्क्वाड, पुलिस और क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। प्यून का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। वहीं पास में ही उसकी पत्नी और दो बच्चे का शव मिला।

घटना किन परिस्थियों में हुई इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि प्यून बसंत कुमार ने पहले अपने पत्नी और बच्चे की हत्या की, फिर खूद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

बताया जा रहा है कि शासकीय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बागबाहरा के एच–2 बिल्डिंग के मकान नंबर पांच पर पूरा परिवार रहता था। मकान के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आज काफी देर तक के दरवाजा नहीं खुला। बसंत पटेल दफ्तर भी नहीं गया था। उसके दफ्तर के लोगों ने उसे फोन किया और फोन रिसीव नहीं होने पर ऑफिस का एक कर्मचारी घर पहुंचा। मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से जाकर देखने पर बसंत पटेल का शव फांसी पर लटका दिखाई दिया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना विभाग की अधिकारियों और पुलिस को दी।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच के बाद ही घटना की वजह पता चल पाएगी। मौके से पुलिस को किसी तरह का कोई सुसाइट नोट बरामद नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच