SUNDAY स्पेशल… सीरिया सिंगापुर से आ रहे काल , मोबाइल उठाने से पहले एलर्ट हो जाएं…

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। आज के आधुनिक परिवेश में जहां लोग बाग बगैर मोबाइल के नहीं रह सकते वही इसका भारी दुरुपयोग दुश्मन देश भी कर रहे हैं ऐसे ही लोगों के फर्जी कॉल से बचकर रहना है यही नहीं इस मामले में सूत्रों के माने तो शहर के लोगों को इन दोनों सीरिया जैसे देश से कॉल आ रहा है। यदि गलती से इन नंबरों पर बिना ध्यान दिए कॉल रिसीव कर लिया गया तो बड़ी हानि हो सकती है। विदेशी नंबर से आने वाले कल के संबंध में जानकारी देने के लिए जो टोल नंबर जारी किया गया है। उसमें भी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। शिक्षक संस्कार श्रीवास्तव को 15 नवंबर को सुबह 10:13 पर सिंगापुर और 16 नवंबर को सुबह 10:25 से सीरियल से कॉल आया वह अलर्ट थे। इसकी जानकारी उन्होंने टोल फ्री नंबर पर देना चाही तो उनको मोबाइल फोन के कम्पनी से संपर्क करने के लिए कह दिया गया। यही कारण है कि लोग टोल फ्री नंबर पर विदेश से आने वाले कल की जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।
साइबर अपराधी ऐसी कॉल के माध्यम से साइबर अपराध वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए व्यक्तिगत जानकारी चुराने धमकाने का प्रयास करते हैं । दूरसंचार विभाग अपनी ओर से किसी को भी ऐसी कॉल करने के लिए अधिकृत नहीं करता है और उसने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है तथा ऐसी कॉल आने पर कोई भी जानकारी साझा न करने को कहा है।
कॉल को अनदेखा करें – इसे प्लेग की तरह टालें। इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि यह एक घोटाला है जिससे वित्तीय हानि, पहचान की चोरी, सोशल इंजीनियरिंग (फ़िशिंग) आदि हो सकती है। इन कॉल से बचें। नंबर स्पूफिंग भी एक बड़ी समस्या है।
आजकल साइबर क्राइम इतना ज्यादा बढ़ गई है कि लोग हर कदम फूंक-फूंक के रख रहे हैं। चाहें सिम फ्रॉड हो या फिर वायरस को फोन में इंस्टॉल कर देना, हैकर्स कई तरह के तरीके अपनाते हैं लोगों को लूटने के लिए। इंटरनेट फ्रॉड आमतौर पर साइबर क्राइम एक्टिविटी गतिविधि में शामिल होता है। इस तरह की एक्टिविटी इंटरनेट या ईमेल पर की जाती है। इसमें आइडेंटिटी चोरी करना, फिशिंग करना समेत कई तरह की एक्टिविटी शामिल होती हैं।
इन सब के अलावा कई लोगों को इंटरनेशल कॉल्स भी आती हैं जो काफी खतरनाक साबित हो सकती हैं। लेकिन अगर आपके पास ऐसी कॉल आ जाए तो आप क्या करेंगे? क्या आप जानते हैं? अगर नहीं, तो आज आपके इस सवाल का जवाब हम आपको यहां दे रहे हैं। दरअसल, हर यूजर को एक मैसेज रिसीव हो रहा होगा जिसमें इस तरह की कॉल्स को लेकर सचेत किया जा रहा है। साथ ही बताया जा रहा है कि आपको इस तरह के कॉल आने पर क्या करना होगा।
बचने के लिए क्या करें –
अगली बार जब आपके मोबाइल फोन पर कोई इंटरनेशनल कॉलिंग कोड के साथ कोई अननोन कॉल आए तो आपको इसकी रिपोर्ट तुरंत करनी होगी। इसके लिए आप डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्यूनिकेशन को रिपोर्ट कर सकते हैं। इसके लिए दो नंबर्स हैं जिन पर आप कॉल कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर्स हैं। यहां पर अगर आप कंप्पलेंट करते हैं तो इस तरह के अवैध टेलीफोन एक्सचेंजों का पता लगाने में मदद करता है।
अगर आपके पास कभी भी इस तरह के नंबर्स से कॉल आए जिसमें भारतीय कोड अटैच न हो, तो आप उस कॉल को पूरी तरह से इग्नोर करें। क्योंकि अगर आप इन कॉल्स को रिसीव करते हैं तो आपकी आइडेंटिटी चोरी की जा सकती है। साथ ही आपका निजी डाटा भी चुराया जा सकता है।

