IMG-20260124-WA0020
मुलाकात

समाजसेवी महावीर अग्रवाल ने कलेक्टर गोयल से की मुलाकात

नई पदस्थापना के लिए दी शुभकामनाएं, रायगढ़ कार्यकाल की सराहना

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक मंच के संयोजक व शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी महावीर अग्रवाल ने शुक्रवार को कलेक्टर कार्तिकेया गोयल से मुलाकात की और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर नई पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने रायगढ़ में बतौर कलेक्टर श्री गोयल के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि अल्प समय में ही उन्होंने अपनी प्रशासनिक दक्षता का लोहा मनवाया और जिले के विकास कार्यों को नई गति प्रदान की। इसकी पूरे जिलेभर में सराहना हो रही है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि कलेक्टर श्री गोयल ने लोकसभा, विधानसभा के बाद नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव भी निर्विध्न व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से गरीब, किसान, युवा, बुजुर्ग हर वर्ग को राहत पहुंचाने का अनुकरणीय कार्य किया। रायगढ़ शहर सहित जिले के विकास कार्यों की सतत् मानिटरिंग कर गति प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन