IMG-20260124-WA0020
मुलाकात

सांसद राठिया ने किया केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात, छत्तीसगढ़ के हालात को लेकर किया चर्चा

एयरपोर्ट और एम्स की पुरजोर मांग

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। कला और संस्कार धानी नगरी रायगढ़ को आधुनिक सुविधा दिलाने के लिए सांसद राधेश्याम राठिया ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में सांसद राठिया ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भेंट कर रायगढ़ में एयरपोर्ट और एम्स की पुरजोर मांग करते हुए अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की। एक आम नागरिक से सांसद बनने वाले राधेश्याम राठिया जमीन से जुड़े ऐसे नेता हैं, जो अपनी सादगी और सहजता के लिए सुर्खियों में रहते हैं। लोगों के सुख-दुख में हर संभव सहभागिता दर्ज कराने वाले सांसद राधेश्याम राठिया इनदिनों राजधानी दिल्ली के प्रवास पर हैं। सांसद राठिया ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के हालात को लेकर चर्चा की। वहीं, उन्होंने अपने ससंदीय क्षेत्र रायगढ़ में भी आधुनिक विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण मांगें भी रखी।

      सांसद राधेश्याम राठिया ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से कहा कि आदिवासी बाहुल्य रायगढ़-जशपुर जिले में पर्याप्त चिकित्सा सुविधा के अभाव होने के कारण लोगों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर जाना पड़ता है और भागमभाग के चक्कर में इलाज खर्च का अतिरिक्त भार उठाने के साथ उनका कीमती वक्त भी जाया होता है। ऐसे में रायगढ़ में एम्स की सुविधा मिले तो क्षेत्रवासियों के लिए यह किसी संजीवनी से कमतर नहीं होगा। यही नहीं, सांसद श्री राठिया ने रायगढ़ में एयरपोर्ट की बहुप्रतीक्षित मांग को भी प्राथमिकता से रखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह से इसके लिए स्थल चयन को लेकर भी चर्चा की। वहीं, राधेश्याम ने लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ में विकास की गंगा बहाने के लिए कई बिंदुओं पर रायशुमारी करते हुए अपने भोलेपन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास अमित शाह का दिल भी जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच