IMG-20260124-WA0020
औद्योगिक प्रदूषण

लगातार एक के बाद एक उद्योग स्थापना को लेकर इन्होंने उठाए सवाल

कहा शासन प्रशासन बन बनी हुई है धृष्ट्रराष्ट की तरह मूकदर्शक, इधर जिलेवासियों का जानलेवा प्रदूषण से जीना हो रहा मुहाल

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। एक तरफ रायगढ़ धन कुबेरों का गढ़ बनता जा रहा है और उद्योग मालिक एक से दो, दो से चार करते जा रहे हैं परंतु यह कोई नहीं देख रहा है कि इससे रायगढ़ और रायगढ़ वासियों को क्या और कैसे कितना फायदा मिल रहा है और इससे नुकसान कितना हो रहा है। पर्यावरण मित्र के बजरंग अग्रवाल ने कहा कि इस बात का आंकलन न कर धड़ाधड़ उद्योग स्थापना के लिए पर्यावरण विभाग अनुमति पर अनुमति देता जा रहा है और शासन प्रशासन धृष्टराष्ट्र बने हुए है।  इधर शहरवासी अपनी बर्बादी संजय की आंखों से देख रही है।

पर्यावरण मित्र बजरंग अग्रवाल का जिले में धड़ाधड़ उद्योग स्थापना की अनुमति दिए जाने को लेकर सवाल खड़ा किया है। पर्यावरण प्रदूषण की चपेट से राहत दिलाने की तो कोई पहल नहीं हो रही है उल्टे आम जनता को जहरीला वातावरण परोस रही है। जिले में और नए उद्योग स्थापना की वजह से आबोहवा और जहरीली होगी, पहले ही जिले वासी भीषण प्रदूषित हवा में जीने को मजबूर है। केलो स्टील एंड पावर की वजह से आस पास के प्रभावित गांव के लगभग 52 हजार से अधिक ग्रामीण तो सीधे तौर पर प्रभावित होंगे और इसका असर पूरे जिले की खराब आबोहवा को और जहरीला बनाने में एक कदम और प्रभावी होगी।

जैसा की इन दिनों जिले में एक और उद्योग की स्थापना होने जा रही है और कहीं न कहीं आम जनता में विरोध के स्वर मुखर होने लगी है। जिले के तमनार ब्लॉक के बरपाली में केलो स्टील एंड पावर नाम से एक वृहद प्लांट लगाए जाने के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु जन सुनवाई रखी गई है। पर्यावरण मित्र के बजरंग अग्रवाल ने बताया कि जिले की जहरीली हो चुकी आबोहवा और तेजी से बढ़ते कई तरह की गंभीर बीमारियो के बीच जीने को मजबूर है और छत्तीसगढ़ शासन भी सो रहा है रायगढ़ में उद्योग की अनुमति दे देकर जनता को प्रदूषण और बीमारियों से मारने का पूरा प्लान बना रखा है।
शासन ईमानदारी से सभी उद्योगों का निरीक्षण करवाए तो 70 प्रतिशत उद्योग प्रदूषण फैलाने के जुर्म में फैक्टरी भी बंद हो जाएगी और उनके मालिक भी जेल की हवा खाएंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है अब जिले में किसी भी तरह के उद्योगों की स्थापना की अनुमति न दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन