IMG-20260124-WA0020
कार्यवाई

नोटिस के बाद भी नहीं किया काम,दो ठेकेदार ब्लैक लिस्टेड

मुकुल मन्नत कंस्ट्रक्शन द्वारा आकांक्षीय टॉयलेट निर्माण का कार्य लिया गया था, लेकिन बार-बार नोटिस के बाद भी  नही किया कार्य

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। निगम प्रशासन द्वारा बार-बार नोटिस देने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं करने पर दो ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया। उक्त कार्यों के अमानत राशि, अतिरिक्त परफॉर्मेंस सिक्योरिटी एवं सुरक्षा निधि को राजसात किया गया।
बार-बार नोटिस के बाद भी कार्य पूर्ण या अपेक्षाकृत प्रगति नहीं लाने वाले ठेकेदारों पर निगम प्रशासन द्वारा सीधे तौर पर कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में बैठक लेकर कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय द्वारा ऐसे ठेकेदारों की सूची बनाने और उन्हें ब्लैक लिस्टेड करने संबंधित कार्यवाही करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया को दिया गया था। निर्देश के तहत आज मुकुल मन्नत कंट्रक्शन संचालक मुकेश कुमार सिंह एवं मेसर्स एस एम कंस्ट्रक्शन संचालक शेख आरिफ निहारिया को निगम के कार्य से 1 साल के लिए ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया। मुकुल मन्नत कंस्ट्रक्शन द्वारा आकांक्षीय टॉयलेट निर्माण का कार्य लिया गया था, लेकिन बार-बार नोटिस के बाद भी कार्य शुरू नहीं किया गया। इसी तरह मेसर्स एस एम कंस्ट्रक्शन द्वारा गुरुबारु घर से उत्तम सिंह के घर तक आरसीसी नाल निर्माण का कार्य लिया गया था। इसमें 110 मीटर का कार्य किया गया, जबकि 150 मीटर का कार्य शेष है। बार-बार नोटिस देने के बाद भी उक्त कार्य को ठेकेदार द्वारा नहीं किया गया। इसे देखते हुए आज आदेश जारी कर उक्त दोनों ठेकेदारों को 1 साल के लिए ब्लैकलिस्टेड करते हुए अमानत राशि, अतिरिक्त परफॉर्मेंस सिक्योरिटी एवं सुरक्षा निधि को राजसात किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच