सफलता

एनटीपीसी तलईपल्ली ने 46% वृद्धि के साथ 1.1 करोड़ टन कोयला उत्पादन कर रचा नया कीर्तिमान

खनन क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए परियोजना को कोयला मंत्रालय द्वारा 5-स्टार रेटिंग पुरस्कार प्रदान किया गया

22 मिलियन टन कोयला उत्पादन और 20 मिलियन टन कोयला डिस्पैच का कर लिया आंकड़ा पार

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़/घरघोड़ा। एनटीपीसी की तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना ने बीते वित्तीय वर्ष 2024-25 में 11 मिलियन टन कोयला उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया, जो पिछले वर्ष के 7.54 मिलियन टन की तुलना में 46% अधिक है। कोयला डिस्पैच में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जो 10.3 मिलियन टन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष के 7.017 मिलियन टन से 47% अधिक है।

परियोजना की स्थापना से अब तक कुल 22 मिलियन टन कोयला उत्पादन और 20 मिलियन टन कोयला डिस्पैच का आंकड़ा पार कर लिया गया है। खनन क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए परियोजना को कोयला मंत्रालय द्वारा 5-स्टार रेटिंग पुरस्कार प्रदान किया गया। वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़े के समापन समारोह में एनटीपीसी तलईपल्ली ने कुल 12 पुरस्कार जीते।

परियोजना ने बीते वित्तीय वर्ष में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। सामुदायिक विकास के तहत 20 स्कूलों के 1,700 छात्रों को स्कूल बैग वितरित किए गए, 25 मेधावी छात्रों को उत्कर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की गई। साथ ही घरघोड़ा मे स्टेडियम समेत विभिन्न स्थानो पर हाई मास्ट लाइट कि स्थापना भी की गई।

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए, परियोजना ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। इस दौरान एक बड़े नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 488 छात्रों की जांच की गई और उनमें से 82 छात्रों को चश्मे वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त, अनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत रक्त समूह और अनीमिया जांच शिविर आयोजित किया गया। साथ ही, देशव्यापी तपेदिक उन्मूलन अभियान के अंतर्गत टीबी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवधि में परियोजना प्रभावित गांवों में 17 मेडिकल हेल्थ कैंप आयोजित किए गए।

ऊर्जा क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों और सामाजिक उत्तरदायित्व की प्रतिबद्धता के साथ, एनटीपीसी तलईपल्ली देश की प्रगति और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन