उपलब्धि

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर होगा 21 हजार आवासों का महा गृह प्रवेश, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल रूप से होंगे शामिल

दिसंबर 2023 से अब तक रायगढ़ जिले में 21 हजार आवासों का निर्माण हुआ पूर्ण, पूरे प्रदेश में यह सर्वाधिक

6 हजार हितग्राहियों को प्रथम किश्त की राशि होगी जारी, 3 हजार नए आवासों को मिलेगी स्वीकृति

ब्रह्मोस न्यूज़ रायगढ़। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर 30 मार्च को रायगढ़ जिले में पीएम आवास हितग्राहियों के महागृह प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। जिसमें रायगढ़ जिले के 21 हजार आवासों का महा गृह प्रवेश किया जाएगा। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी वर्चुअल रूप से इन आवासों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर 6 हजार हितग्राहियों को प्रथम किस्त की राशि भी जारी जाएगी। साथ ही 3 हजार नए हितग्राहियों के लिए आवास निर्माण को स्वीकृति भी प्रदान की जा रही है। उल्लेखनीय है कि 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर के मोहभट्ठा में आयोजित महा गृह प्रवेश उत्सव के भव्य आयोजन में शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेश के लाखों ग्रामीण परिवारों को उनके नए नव निर्मित प्रधानमंत्री आवास में गृह प्रवेश कराएँगे तथा नए हितग्राहियों को आवास स्वीकृत का प्रमाण पत्र भेंट करेंगे।
ग्रामीण परिवारों के खुद के पक्के मकान के सपने को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। आवास निर्माण को स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही राशि जारी करते हुए हितग्राहियों के मकानों को पूरा करवाने का काम किया जा रहा है। रायगढ़ जिले में कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल और सीईओ जिला पंचायत  जितेन्द्र यादव द्वारा आवास निर्माण का काम पूरी तेजी से पूर्ण करवाने नियमित रूप से समीक्षा कर फील्ड स्तर पर हो रहे। कार्यों की मॉनिटरिंग की जा रही है। दिसंबर 2023 से अब तक की बात करें तो रायगढ़ जिले में करीब 21 हजार मकान पूर्ण कर लिए गए हैं। जो कि पूरे प्रदेश में सर्वाधिक है।
पीएम आवास निर्माण गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। पीएम आवास निर्माण हेतु हितग्राहियों के लिए वित्तीय सहायता से हितग्राहियों को बड़ी सहूलियत है। वहीं खुद का पक्का मकान बनने से उन्हें कच्चे मकान से होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलने के साथ ही एक स्वच्छ वातावरण में रहने का अवसर मिलता है। हितग्राही के जीवन स्तर में सुधार देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन