IMG-20260124-WA0020
होली

शहर की आम जनता के साथ होली के रंग में रंगे वित्त मंत्री ओपी

लाडले विधायक ओपी चौधरी के साथ होली खेलने निवास में उमड़ा जन सैलाब,ओपी की तस्वीर वाले फ्लैक्स में मासूमियत से बच्चे ने लगाया होली का रंग, महापौर जीवर्धन, सभापति डिग्री, पूर्व विधायक विजय,पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश भी वित्त मंत्री ओपी के साथ होली के रंग में रंगे

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। विधायक ओपी चौधरी के साथ उनके निवास स्थान में होली खेलने शहर की जन सैलाब उमड़ पड़ा था। हर कोई रंग बिरंगी फाग नीला, पीला, लाल, हरा, गुलाबी रंग के फ़ाग लेकर अपने लाडले विधायक ओपी चौधरी के साथ होली खेलने आतुर नजर आ रहे है थे। यही नही उनके निवास स्थान में होली का रंग उसे समय और गहरा हो गया जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी और उनके टोली नगाड़े की धुन पर थिरकने लगे जिसे देख वहां शहर वासियो का उमंग हिलोरे मारने लगा।

इस बीच शहर के अनेकों नेताओं का हम विधायक निवास में उमड़ता रहा जहां पर महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ,पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश भी वित्त मंत्री ओपी के साथ होली के रंग में रंगे नजर आये। विधायक ओपी बड़ी आत्मीयता सादगी एवं निराले अंदाज में शहरवासियों के साथ नाचते थिरकते नजर आए। सभी अपने अपने अंदाज में विधायक के साथ होली खेलते रहे । वही प्रगति बजट के फ्लैक्स जिसमें विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी की तस्वीर लगी हुई है लाडले विधायक की इस तस्वीर के गालों के एक बच्चा स्नेह पूर्वक रंग लगाता नजर आ रहा है। सोशल मंच में यह वीडियो वायरल हो रहा है। पीली टी शर्ट पहना के बच्चा ओपी चौधरी की तस्वीर में गुलाल लगा कर होली मना रहा । ओपी के दोनों गालों में गुलाल लगाकर माथे पर टिका लगाता हुआ। यह बच्चा बहुत खुश है। विधायक ओपी के निवास पर भी शहरवासियों ने अपने लाडले विधायक के साथ जमकर होली खेली। स्टेशन समीप उनके निवास कार्यकाल में प्रातः 9 बजे से ही सरिया पुसौर बरमकेला लोईंग जामगांव क्षेत्र के निर्वाचित पंच, सरपंच, बीडीसी,डीडीसी, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य अध्यक्ष उपाध्यक्ष नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान,पूर्व विधायक विजय अग्रवाल,पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, भाजपा पार्षद भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारी महिला मोर्चा सहित शहर धार्मिक व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अपने लाडले विधायक को अपराह्न 2 बजे तक रंग गुलाल लगाया। इस दौरान विधायक की धर्म पत्नी अदिति ने भी महिला मंडल सहित शहर की महिला समितियों धार्मिक संस्थाओं से जुड़े महिलाओं के साथ जमकर होली खेली। विधायक ओपी चौधरी शहरवासियों के साथ होली की धुन में थिरकते भी नजर आए। अपने निवास आए लोगों से विधायक ओपी ने आत्मीय मुलाकात करते हुए होली की बधाई भी स्वीकार की। होली के दिए संदेश में विधायक ओपी ने कहा सनातन की यह परम्परा हमें यह संदेश देती है कि विभिन्न रंग मिलकर खुशियों का नया रंग बनाते है। नकारात्मक विचारों से दूर रहते हुए आपसे के बैर भाव को भुलाकर आपसी भाई चारे के साथ रहते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत का निर्माण करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी