होली
होली के मुखोटे बिकते देख बिदक गई पुलिस, कर ली गई जप्त

होली पर्व के पूर्व संध्या कोसीर में जम कर हुई रंग-गुलाल की बिक्री
ब्रह्मोस न्यूज कोसीर । कोसीर मुख्यालय के हृदय स्थल डॉ अंबेडकर चौक में होली पर्व के पूर्व संध्या चहल पहल रही । होली त्यौहार को लेकर रंग गुलाल की जम कर खरीददारी हुई । सुबह से लोग रंग गुलाल ,पिचकारी , टोपी और मुखौटे लेते रहे । वही शाम 4 बजे कोसीर पुलिस गांव की शांति व्यवस्था की जायजा के लिए निकली हुई इस दौरान रंगों की दुकान में बिक रहे मुखौटे को देख बंद कराए और जब्त भी किया गया । पिछले दिवस कोसीर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई थी जिसमें गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई थी वहीं हुड़दंग लोगों पर नकेल कसने पॉइंट बनाई गई है । होली की त्यौहार को लेकर अंचल में उत्सव का मौहौल है ।



