IMG-20260124-WA0020
कार्यक्रम

डॉ. कुमार विश्वास की सुपुत्री की शादी में सपत्निक शामिल हुए महावीर अग्रवाल

पीएम मोदी सहित केंद्रीय मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य सहित कई हस्तियां व कविगण पहुंचे आशीर्वाद समारोह में

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। प्रख्यात कवि, मोटिवेशन व रामकथा वाचक कुमार विश्वास की बड़ी सुपुत्री अग्रता की शादी का रिसेप्शन व आशीर्वाद समारोह 5 मार्च को नई दिल्ली के पांच सितारा होटल अशोक के कन्वेंशन हॉल में हुआ। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, कई राज्यों के मुख्यमंत्री व मंत्रीगण, संत-महात्मा सहित बालीवुड की कई हस्तियां व कविगण शामिल हुए। इस भव्य समारोह में रायगढ़ से युवा समाजसेवी महावीर अग्रवाल भी सपत्निक शामिल हुए और कुमार विश्वास सहित उनकी पुत्री व दामाद को शादी की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल दाम्प्त्य जीवन की कामना की।
श्री अग्रवाल ने बताया कि देश के विख्यात कवि कुमार विश्वास के साथ उनका काफी पहले से आत्मीय संबंध रहा है। वे जब भी किसी कार्यक्रम के सिलसिले में रायगढ़ पहुंचते हैं, तो उनसे आत्मीय मुलाकात होती है। बड़े भाई की तरह मुझे उनका प्यार मिलते रहा है। हाल ही में उनकी सुपुत्री अग्रता की शादी हुई, कुमार विश्वास ने मुझे भी आमंत्रित किया था। इस पर श्री अग्रवाल शादी के आशीर्वाद समारोह में शामिल होने अपनी पत्नी के साथ नई दिल्ली रवाना हुए और 5 मार्च को होटल अशोक में आयोजित समारोह में शामिल हुए। इस भव्य समारोह में राजनीति, कला, मीडिया, साहित्य व अध्यात्म सहित अन्य क्षेत्रों की तमाम हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें से कई लोगों से मिलने का अवसर मिला। यह समारोह उनके जीवन के लिए यादगार बन गया। समारोह में प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, नई दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उप मुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी सहित अन्य राज्यों के मंत्री, राजनैतिक दलों के नेता शामिल हुए। स्वामी अवधेशानंद गिरी, आचार्य प्रमोद कृष्णम बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कैलाशानंद गिरी महाराज, चिन्मयानंद बापू, कविगण में शैलेष लोढ़ा, पं. सुरेंद्र दुबे, सुदीप भोला, गौरव चौहान, अनील अग्रवंशी, शशिकांत यादव, प्रख्यात भजन गायक कन्हैया मित्तल, बालीवुड सिंगर हनी सिंह, मीडिया जगत से रजत शर्मा, प्रतीक त्रिवेदी सहित बालीवुड, संगीत, अध्यात्म, राजनीति, साहित्य, उद्योग जगत की तमाम जानी मानी हस्तियां समारोह में शामिल हुईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन