IMG-20260124-WA0020
कार्यवाई

किराया बकाया होने पर मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना की दो दुकान को किया गया सील

निगम प्रशासन द्वारा बड़े बकायादरों पर कार्रवाई की जा रही है, पहले भी नोटिस जारी किया गया था

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। निगम प्रशासन द्वारा बड़े बकायादारों के खिलाफ सील करने की कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना कोतरा रोड के दो दुकानों को सील किया गया है।
निगम प्रशासन द्वारा बड़े बकायादरों पर कार्रवाई की जा रही है। पहले भी नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बाद भी संपत्ति कर एवं अन्य टैक्स एवं दुकान किराया जमा नहीं करने पर सील करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज कोतरा रोड स्थित मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के दुकान क्रमांक 9 मालिक रेशम लाल नई का 113331 रुपए दुकान किराया बकाया था। इसी तरह दुकान क्रमांक 12 मालिक संतराम साहू 127208 रुपए बकाया था। इससे पूर्व भी इन्हें नोटिस जारी कर दुकान किराया जमा करने के लिए कहा गया था लेकिन इसके बाद भी दुकान किराया जमा नहीं करने पर आज दोनों दुकान को सील कर दिया गया। कार्रवाई में राजस्व निरीक्षक देवेश चंदेल, राजस्व निरीक्षक हरिकेश्वर लकड़ा, सहायक राजस्व निरीक्षक मकरध्वज मालाकार ए आर आई नगेंद्र सिंह ठाकुर, आशीर्वाद सिंह राज एवं निगम की टीम शामिल थे। निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय द्वारा बड़े बकायादारों से अपील की गई है कि वह अपना संपत्ति कर एवं सभी प्रकार के टैक्स समय पर जमा करें अन्यथा सील एवं कुर्की की कार्यवाही की जाएगी।

गंदगी करने पर लगाया गया जुर्माना

गंदगी फैलाने पर एवं सड़क पर पानी बहाने पर जुर्माना लगाया गया। इस पर ढिमरापुर चौक स्थित श्याम प्रोविजन के संचालक संजय अग्रवाल पर ₹5000 रुपए एवं टीवी टावर रोड स्थित सपना चौबे पर कचरा फेंकने पर ₹1000 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी