कब बदलेगा अव्यवस्थित यातायात का कुरूप स्वरूप

शहर के रामनिवास टाकिज के आसपास मालधक्का रोड़ एंव राम निवास टाकिज से एमजी रोड जाने वाले रास्तों पर आसानी से नजर आ ही जाते है
ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। यातायात अव्यवस्था का कूरूप स्वरूप यातायात पुलिसिंग की व्यवस्था को चिढ़ा रही है परंतु उसे दुरूस्त करने के नाम पर या तो विभागीय अधिकारी बैठके लेते रहते है या फिर धाक के तीन पात की तर्ज पर साल 6 महिने में एक आत बार एक्शन मोड़ में जलवा दिखा कर शांत हो जाते है। ऐसे ही मामले का जिवंत उदाहरण शहर के रामनिवास टाकिज के आसपास मालधक्का रोड़ एंव राम निवास टाकिज से एमजी रोड जाने वाले रास्तों पर आसानी से नजर आ ही जाते है। खास कर गददी चौंक,कोतवाली रोड़ में भी अव्यवस्थित यातायात का अव्यवस्थित नजारा दिख ही जाता है। जिसे सुधारने की दिशा में कोई बड़ा एक्शन नजर ही नही आता।

कब मिलेगी इन नौसिख्यिा वाहन चालकों से मुक्ति
सबसे बड़ी बात यह है कि शहर के मुख्य मार्गो के किनारे बड़ी बड़ी आलिशान चार पहिया वाहन ऐसे नजर आते है जैसे उनके स्वामियों की शहर में विरासत हो। यही नही भीड़ भरे रास्तों में नौसिख्यिा वाहन चालक कान में मोबाइल से बात करते हुए ऐसे शान से धीरे धीरे ऐसे चलाते रहते है जैसे पब्लिक पॉर्पाटी उसकी बपौती हो । उसमें भी उन्हे कुछ कह दिया जाये तो आंखे दिखा कर धमकी देने से नही चूकते। ऐसे में प्रशासनिक मास्क की क्या अहमित है यह आशानी से समझा जा सक्ता है।
इन रास्तों पर होते है आसानी से दीदार
खास बात यह है कि कल रामनिवास टाकिज चौंक से माल धक्का रोड के किनारे किसीे ने अव्यवस्थित तरीके से गाडी पार्क कर दी थी और इसकी वजह से हमेशा की तरह दो पहिया चार पहिया वाहनों का रेलमपेल ने उक्त संकरे मार्ग में हाइवे का नजारा दिखा दिया। यहां तक उस जात में एक एम्बुलेंस तब तक फंसी रही जब तक रास्ता साफ नही हो गया परंतु इस पूरे वक्त में एक भी यातायात का अधिकारी तो दूर जवान तक नजर नही आया।
