IMG-20260124-WA0020
महाशिवरात्रि

महाकूंभ के दुर्लभ संयोग में निकलेगी महादेव की अलौकिक बरात

इस साल का महाशिवरात्रि में भोलेनाथ के दर्शन होंगे खास
अष्ट महालक्ष्मी मंदिर में दुर्लभ मेंस्फटिक शिवलिंग का होगा अभिषेक
भरतकूप,गौरीशंकर मंदिर से निकलेगी भूत भयंकर के साथ शंभू की बरात

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। ब्रह्मांड के चाराचर में समाये देवाधिदेव महादेव की अराधना में लीन श्रद्धालुओ ने जहां महाशिवरात्रि मनाने के लिये पूरी तैयार कर ली गई है। वही इस साल खास कर शहर के ऐतिहासिक संगमर्रमरीय देवालय गौरी शंकर मंदिर तथा सत्तीगुड़ी चौक स्थित भरतकूप मंदिर व कोसमनारा बाबाधाम में महा शिवरात्रि को लेकर विशेष तैयारी की गई है। वही भरतकूप मंदिर तथा गौरीशंकर मंदिर से शिव शंभु की भव्य बरात निकालने की तैयारी कर लिया गया है । जिसमें भूत पिशाचों की टोली नाचते गाते नजर आयेगें। यही नही इस साल गौरी शंकर मंदिर से निकाले जाने वाले भगवान भोलेनाथ की बारात के अलौकिक दृश्य को निहारने तथा उसके अनोखी भूत पिशाचों की बारात को देखने पूरा शहर उमड़ पड़ेगा।


गौरतलब है कि इस साल की महाशिरात्रि खास दुर्लभ संयोग लेकर आ रहा है। जिसमें 141 साल बाद महाकूंभ में जब लाखो करोड़ो भक्त आस्था की डूबकी लगा रहे है और इधर कल भगवान भोलेनाथ की अनोखी बरात निकाली जायेगी। जिसमें भूत पिशाच और न जाने कितने नाना प्रकार के बराती शामिल होंगे। उन्हे देख कर श्रद्धालुओं के मूह से बरबस ही हरहर महादेव के जयकारा से समुचा शहर गूंज उठेगा।

अष्ट महालक्ष्मी मंदिर में महा शिवरात्रि को होगा दुर्लभ मेंस्फटिक शिवलिंग का अभिषेक
इसके अलावा भी इस साल का महा शिवरात्रि इस लिये खास होगा क्यो कि शहर के पंडरीपानी स्थित मां महालक्ष्मी मदिर में एक ऐसे शिवलिंग का अभिषेक किया जायेगा। जिसका न सिर्फ दर्शन दुर्लभ है बल्किी उसके दर्शन मात्र से जैसे भगवान भोलेनाथ के साक्षत दर्शन करने जैसा होगा। जी हां कल महा शिवरात्रि को मां महालक्ष्मी मंदिर में कैलाश के अमरनाथ से लाये गये मेंस्फटिक शिवलिंग का अभिषेक किया जायेगा जिसका साल में मात्रे दो बार ही अभिषेक होता है। एक बार सावन सोमवार के समय और दुसरा महा शिवरात्रि के दिनो अभिषेक किया जाता है। इस बारे में मंदिर के संस्थापक ज्योतिषचार्य आर्चाय पंड़ित रवि भूषण शास्त्री ने बताया कि मेंस्फटिक शिवलिंग बफार्नी बाबा के उस अलौकिक उर्जा से ओतप्रोत बर्फ से बना  है जोे पूरा शिवलिंग पिघलने के बाद बचा हुआ बर्फ जो पिघलता नही है। वह हमेशा मां महालक्ष्मी के गर्भ गृह में रहता है। कल उसका अभिषेक किया जायेगा और प्रसोद वितरण किया जायेगा।

महाकूंभ और महाशिरात्रि का दुर्लभ संयोग
कल महाशिवरात्रि को बाबा धाम कोसमनारा में भोलेनाथ का भंडारा दिन भर चलेगा। इस लिहाज से वहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने के भारी असार है। फिर खास कर इस साल महाकूंभ होने और महाशिरात्रि का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है। इस हिसाब से बाबाधाम मे भक्तों की भारी भीड़ उमडेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच