वार्ड क्रमांक 24 से भारती राय ने ठोकी भाजपा से दावेदारी

सामाजिक सरोकारों से रखती है गहरा नाता, सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा के कारण वार्ड की सभी घरों में खासकर महिला वर्ग में बनीं हुई है खास
ब्रह्मोस न्यूज़ रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी की सदस्य बनकर 24 साल से सक्रिय राजनीति में अपना योगदान देने वाली वार्ड नंबर 24 के भारती राय ने बीजेपी से अपनी दावेदारी ठोकी है। उसका कहना है कि अगर भाजपा उसे सेवा का अवसर प्रदान करती है तो पार्टी के प्रति समर्पित रहकर जनहित में कार्य करती रहेगी परंतु अगर किसी कारणवश पार्टी उसे इस लायक नहीं समझती है तो वह निर्दलीय लड़कर जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त करेगी। श्रीमती राय ने यह भी कहा कि राजनीतिक गलियारों में रहकर वह पिछले 24 साल से वह अपने वार्ड विकास के लिए जनहित का कार्य करती आ रही है। जिसमें आगे चलकर पार्टी के प्रति समर्पित रहकर वार्ड विकास का कार्य करना चाहती है।
एक साक्षात्कार देखिए वीडियो…
श्रीमती भारतीय राय ने ब्रह्मोस न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि वह सन 2000 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी और अपने वार्ड के लोगों के लिए जनहित से संबंधित हर वह काम करती आ रही है जो वार्ड वासियों को चाहिए। इस लिहाज से अब वह सक्रिय राजनीति में रहकर वार्ड विकास एवं पार्टी के लिए और बढ़-चढ़कर काम करना चाहती है। वार्ड क्रमांक 24 के संजय नगर बैंक कॉलोनी निवासी भारती राय का कहना है कि उसके पिता संतोष दास भी सक्रिय राजनीति में रहे हैं और उन्हीं के पद चिन्ह पर चलकर लोगों की सेवा करना चाहती है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी से उसमें वार्ड क्रमांक 24 के पार्षद चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।
बनकर रहूंगी भाजपा की समर्पित सिपाही
श्रीमती राय का कहना है कि इतने सालों तक आरक्षण कोटा होने के कारण मौका नहीं मिल रहा था परंतु अब जबकि वार्ड क्रमांक 24 अनारक्षित सीट घोषित हुआ है। जिसमें भाजपा के समर्पित सिपाही के रूप में रहकर भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहती है और वार्ड वासियों के लिए कुछ कर गुजरने की मंशा रखती है।
बढ़ रही है सरगर्मियां
गौरतलब हैं कि जैसे-जैसे निगम चुनाव नजदीक आती जा रही है । राजनीतिक गलियारों में दावेदारों की तादाद भी बढ़ती जा रही है और टिकट की आस लगाए पार्षद पद की दौड़ में शामिल दावेदार अपना दावेदारी ठोक रहे हैं । इससे चुनावी सरगर्मी भी तेज होती जा रही है जिसमे वार्ड क्रमांक 24 से भारती राय ने भी भाजपा से अपनी दावेदारी ठोकी है।


