IMG-20260124-WA0020
प्रशिक्षण

गणित के व्याख्याताओं का जिला स्तरीय प्रशिक्षण का दूसरा चरण का आज पहला दिन

4 दिवस ऑनलाइन एवं 3 दिवस ऑफलाइन प्रशिक्षण लिया जाना है, 9 जनवरी से 11 जनवरी  तक होगा आयोजित

ब्रह्मोस न्यूज घरघोडा। संचालक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद शंकर नगर रायपुर के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले के सभी 7 विकास खण्ड धर्मजयगढ़, खरसिया, लैलूंगा , तमनार, घरघोड़ा, रायगढ़ और पुसौर , के हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूल के गणित पढ़ाने वाले व्याख्याताओं का तीन दिवसीय ऑफलाइन प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान धरमजयगढ़ जिला-रायगढ़ (छ.ग.) के द्वारा 9 जनवरी से 11 जनवरी 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।

आज प्रथम दिवस में डाईट के प्राचार्य अनिल कुमार पैंकरा उपस्थित रहकर प्रशिक्षण की शुभारंभ कर प्रशिक्षण में गणित पढ़ाने वाले व्याख्याताओं को NEP 2020 के तहत जिले के सभी व्याख्याताओं को 50 घंटे प्रशिक्षण अनिवार्य रूप लिए जाने बारे में बताया गया। जिसमें 4 दिवस ऑनलाइन एवं 3 दिवस ऑफलाइन प्रशिक्षण लिया जाना है। इसके पूर्व हिन्दी, भौतिकी, गणित, जीवविज्ञान , रसायन एवं कला समुह विषय के व्याख्याताओं का प्रशिक्षण आयोजित किया जा चुका है। कुमार गवेल एवं अकादमिक सदस्य भूषण प्रधान, बृजेश द्विवेदी, संतोष पटेल, विजय गुप्ता, सपन मंडल, अजित नायक एवं वित्त प्रभारी तरूण जांगड़े, अश्विन भगत भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण प्रभारी के द्वारा प्रशिक्षण से संबंधित विस्तुत दिश निर्देष तथा प्रशिक्षण के आवश्यकता पर विशेष चर्चा की गई। श्री गवेल ने बताया जिले मे हाल ही में माध्यमिक शालाओं के 900 शिक्षकों का विषय आधारित उन्मुखीकरण प्रशिक्षण संपन्न्न किया जाना है। राज्य स्तर से प्रशिक्षित DRG  बी. एल. गुप्ता मुकुंददेव गुप्ता शा.उ.मा.वि.लोईंग, जी . के. त्रिपाठी शा.उ.मा.वि.बरलिया एवं  लेखराज खूंटे शा.उ.मा.वि.कापु द्वारा गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण दिया गया है।
प्रशिक्षण में तीनो प्रशिक्षको द्वारा NEP2020, NCF2022, सतत व्यवसायिक विकास(CPD), सतत विकास के लक्ष्य (SDG), विषयगत ICT के उपयोगिता, बच्चों के पढ़ाई के साथ-साथ सही समय पर केरियर काउंसिलिंग लगातार करने पर जोर दिया गया।
आज प्रशिक्षण के प्रथम दिवस आनलाईन प्रशिक्षण में समुह वार दिये असाइंमेंट को चर्चा परिचर्चा कर सभी समूह अपने अपने प्रस्तुतीकरण दिये। पाठ्यक्रम, ब्लुप्रिंट, मुल्यांकन के साथ-साथ बच्चों के मानिसक स्तर पर भी गहन विचार विमर्श किए गए और परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने पर सभी को उत्कृष्ट कार्य करने पर बल दिया गया और उन सभी असाइंमेंट पर गहन चर्चा परिचर्चा कर सामूहिक प्रस्तुतीकरण किया गया।
प्रशिक्षण में जिले भर में पदस्थ 56 व्याख्याता उपस्थित रहे। जिसमें नव पदस्थ व्याख्याता और हाईस्कूल-हायर सेकेंडरी लंबे अनुभव रखने वाले भी थे। सभी लोग अपने ज्ञान व अनुभव को साझा कर सभी में शिक्षण कौशल व समझ विकसित करने का प्रयास प्रशिक्षकों द्वारा किया गया। उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकरी प्राचार्य डाईट धर्मजयगढ़ की ओर से DRG बी.एल.गुप्ता लोईंग द्वारा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी