IMG-20260124-WA0020
कवि सम्मेलन

सुशासन दिवस के अवसर भाजपा कार्यालय में कल होगा कवि सम्मेलन का आयोजन

25 दिसंबर संध्या 7 बजे प्रख्यात कवियों के द्वारा स्व.अटल बिहारी बाजपेयी जी को किया जाएगा याद

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। जैसे कि भारत रत्न श्रेद्धय स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में भारतीय जनता पार्टी हमेशा बनाती आयी है। सेवा पखवाड़ा , संस्कृति कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियों के साथ सुशासन दिवस बनाया जाता है इसी तारतम्य में 25 दिसंबर 2024 को भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन जिला भाजपा के द्वारा युवा मोर्चा की अगुवाई में की जा रही है। बता दे कि यह अयोजन में मुख्य रूप से वित्त मंत्री व रायगढ़ के विधायक ओपी चौधरी , रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया  , भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल भी शामिल रहेंगे। यह आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के अगुवाई में किया जा रहा है।

कार्यक्रम के संयोजक रत्थु गुप्ता ने बताया कि स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी को स्मरण करते हुए यह कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सभी के ह्रदय में अटल जी सदैव अमर है। और छत्तीसगढ़ भी उनकी ही देन है। साथ ही संयोजक गुप्ता ने बताया कि कवि सम्मेलन में मुख्य रूप से कवि बंशीधर मिश्रा ( बिलाईगढ़ ) , कवि अमीत दुबे ( झारसुगुड़ा ) , कवि प्रशांत बजरंगी ( बनारस ) , कवि प्रियंका मिश्रा ( कटनी ) , कवि नरेंद्र गुप्ता ( रायगढ़ ) के द्वारा कवि सम्मेलन सम्पन्न किया जाएगा।

सह-संयोजक अनुपम पाल ने कहा कि यह कार्यक्रम सभी नागरिकों को भी समर्पित है। और समस्त नागरिकों को समिल्लित होने का निवेदन भी किया , साथ ही भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से उपस्थित होने के लिए विनम्र अनुरोध भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी