IMG-20260124-WA0020
एसईसीएल

इनमोसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया  एस‌ईसीएल का त्रिदिवसीय दौरा

निदेशक कार्मिक से मिल इनमोसा को कार्पोरेट सेफ्टी बोर्ड में शामिल करने की मांग
ब्रह्मोस न्यूज बरौद कालरी। इंडियन नेशनल माईन आफिसियल सुपरवाइजरी स्टाफ एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में तीन दिवसीय राष्ट्रीय इनमोसा की प्रतिनिधि मंडल ने त्रिदिवसीय एस‌ईसीएल का दौरा किया। इनमोसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिंह ने एस‌ईसीएल के तकनीकी निदेशक संचालन एस एन कापरी एवं निदेशक कार्मिक बिरंची दास सहित अन्य शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर इनमोसा को एस‌ईसीएल कार्पोरेट सेफ्टी बोर्ड में शामिल करने की मांग रखी। सर्वप्रथम इनमोसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार सिंह के विलासपुर एस‌ईसीएल मुख्यालय पहुंचने पर रायगढ़ के वरिष्ठ समाजसेवी एवं इनमोसा नेता मुकेश कुमार मंडल, रविकांत मनहर, सोहागपुर के बिजय मौर्या, गौरव गुड़िया एवं गेवरा के एन के सिंह ने बुके भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इनमोसा अध्यक्ष श्री सिंह के साथ इनमोसा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समीर चक्रवर्ती व डी के पाण्डेय भी शामिल रहे। इनमोसा अध्यक्ष  विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एस‌ईसीएल के डी टी आपरेशन एवं निदेशक कार्मिक से अलग अलग मुलाकात कर इनमोसा को कार्पोरेट सेफ्टी बोर्ड में प्रतिनिधित्व देने, समय पर प्रमोशन, प्रभार भत्ता सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा किया जिसपर शीर्ष प्रबंधन अधिकारियों ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच