बीएस प्लांट के मजदूर को पूंजी पथरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध शराब की कर रहा था तस्करी, 15 लीटर महुआ शराब और मोटर साइकिल जब्त
ग्राम सामारूमा में अवैध शराब के खिलाफ पूंजीपथरा पुलिस की कार्रवाई
ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। मोटरसाइकिल में अवैध तरीके से महुआ शराब की तस्करी कर रहे बीएस प्लांट के एक मजदूर को पूंजी पथरा पुलिस ने रंगे हाथों धरदबोचा और 15 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में पूंजी पथरा पुलिस ने बताया कि कल रविवार 15 दिसंबर को ग्राम सामारूमा में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि थाना प्रभारी राकेश मिश्रा को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति घरघोड़ा की ओर से मोटरसाइकिल में अवैध महुआ शराब लेकर आ रहा है। इससे पुलिस की टीम ने मुखबिर के बताए ठिकाना सामारूमा के बजरंगबली मंदिर के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल (क्रमांक CG13BC 4975) का इंतजार किया। वहाँ मोटरसाइकिल के पहुंचते ही उसे रोककर तलाशी ली जिसमे 15 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया गया। पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम संतोष कुमार राम 32 वर्ष निवासी मड़वारानी, जिला कोरबा है तथा वह वर्तमान में बीएस प्लांट, तराईमाल में रह रहा था। उसकी मोटरसाइकिल में रखे 30 पाउच 15 लीटर महुआ शराब को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि शराब की कीमत करीब 1,500 रुपये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक विजय एक्का, प्रधान आरक्षक विनीत तिक्री, आरक्षक ओम प्रकाश तिवारी, उमाशंकर भगत और महिला आरक्षक प्रभावित पुष्पा कुजूर शामिल रहे।




