IMG-20260124-WA0020
घोषणा

रेडक्रॉस रायगढ़ के जिला प्रबंध समिति का हुआ गठन

कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाई शपथ

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने कलेक्टे्रट सभा कक्ष में कल जिला रेडक्रॉस प्रबंध समिति के सदस्यों की बैठक में नवनिर्वाचित 18 सदस्यों को शपथ दिलाई । इस दौरान 18 सदस्यों में से चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, कोषाध्यक्ष, राज्य प्रबंधन समिति हेतु प्रतिनिधि निर्वाचित किए जाने नाम प्रस्ताव आमंत्रित किए गए। जिसमें सदस्यों को उपरोक्तानुसार पदों पर चयन हेतु प्रस्तावक समर्थकों द्वारा नाम सुझाए गए। तत्पश्चात जिसमें डिप्टी कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी महेश शर्मा द्वारा सर्व सहमति से चेयरमेन मुकेश शर्मा, वाइस चेयरमैन संतोष कुमार टिबरेवाल, कोषाध्यक्ष रामनिवास मोडा, राज्य प्रबंध समिति के प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल को निर्वाचित घोषित किया गया।

बैठक में निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रबंध समिति हेतु विभागीय पदेन सदस्य के लिए पुलिस अधीक्षक, रायगढ़, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़, वन मण्डलाधिकारी, रायगढ़, वन मण्डलाधिकारी, धरमजयगढ़, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायगढ़, अनुविभागीय अधिकारी, (राजस्व) रायगढ़, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक, किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़, आयुक्त, नगर पालिक निगम रायगढ़, कार्यपालन अभियंता, लोकनिर्माण विभाग रायगढ़, कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग रायगढ़, उप संचालक, समाज कल्याण रायगढ़, उप संचालक, खनिज विभाग रायगढ़, क्षेत्रीय अधिकारी, पर्यावरण संरक्षण मण्डल रायगढ़, सहायक आयुक्त आबकारी विभाग रायगढ़, जिला शिक्षा, अधिकारी रायगढ़, महाप्रबंधक, उद्योग एवं व्यापार केन्द्र रायगढ़, प्राचार्य, जिला अग्रणी किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़, जिला अग्रणी बैंक, रायगढ़ द्वारा प्रस्ताव रखा गया। जिसको सामान्य सभा की बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सहमति दी गई।

कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहे हैं। इसी प्रकार रेडक्रॉस सोसाइटी के जन औषधि केन्द्र बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनऔषधि के पंजीकृत कराने हेतु प्रशासन द्वारा सहयोग किया जाएगा ताकि जन सामान्य को सस्ती दवाइयां उपलब्ध हो सके। इस दौरान उन्होंने रेडक्रॉस की गतिविधियों को बढ़ाने की भी निर्देश दिए जिससे अधिकाधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी