घोषणा

प्रदेश के मुखिया ने किया 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता में वृद्धि की घोषणा

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया  विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने आज राज्य के कर्मचारियों 01 अक्टूबर 2024 से 4% महंगाई भत्ता प्रदान करने का घोषणा किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने कहा है कि सरकार की यह कर्मचारियों के लिए सकारात्मक पहल एवं कार्य है जिसका संघ स्वागत करता है। साथ ही मांग करता है कि भाजपा की घोषणा मोदी की गारंटी के तहत देय तिथि से यह मंगाई भत्ता दिया जाए और पूर्व के एरियर्स राशि को जीपीए खाते में जमा किया जाए। इसका उल्लेख करके ही महंगाई भत्ता वृद्धि का आदेश जारी किया जाए। अन्यथा यह मोदी की गारंटी का खुला उल्लंघन होगा। इससे छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के हाथ हताशा और निराशा लगेगी। संघ के उप प्रांताध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले महंगाई भत्ता सहित अन्य मांगों को लेकर गत दिवस राज्य स्तर पर एक प्रभावशाली हड़ताल किया गया था। जिसका ही यह परिणाम है, निश्चित ही कर्मचारियों को एक जुटता के साथ आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। अलग-अलग किए जाने से इसका लाभ नहीं मिल पाएगा जिसका यह स्पष्ट संकेत देता है। यह जानकारी संघ के प्रांतीय मीडिया प्रभारी  अमित दुबे जी द्वारा जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन