IMG-20260124-WA0020
इंतजार

ननि के राजनैतिक द्वंद मे खो गया शहर की बहु प्रतिक्षित मांग चौपाटी स्थल

कब मिलेगा शहर वासियों को उनका चौपाटी स्थल,कितने बार हुए प्रयास आज तक नही मिली सफलता 

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। चाहे भाजपा की सरकार हो या कांग्रेस की ज्वलंत मुददाओं में शूमार चौपाटी स्थल शहर वासियों के लिये एक सपना बन कर रह गया है। जिसके निर्माण को लेकर कई बार प्रपोजल तो बनाया गया परंतु धरातल पर आज तक नही उतर पाया है। खास बात यह है कि सवाल आज भी वही का वही है। कब बनेगा चौपाटी स्थल । जहां लोग बाग अपने पविार के साथ सुकून से कूछ पल बिता सके । शहर वासियों का सपना आज भी वही का वही बरकरार है । आज भी शहर वासियों की बहु प्रतिक्षित मांगो में शुमार चौपाटी स्थल का दूर-दूर तक नामो निशान नही है।

————–

एक दशक पूर्व तात्कालिन कलेक्टर ने भी किया था प्रयास

खास बात यह है कि कई साल पूर्व तात्कालिन कलेक्टर डॉ राजू ने केलो नदी के किनारे मैरिन डाइव में चौपाटी स्थल बनाने का सपना देखा था और इसके लिये उन्होने प्रयास भी किया था परंतु उनके तबादले के बाद चौपाटी स्थल सपना आज पर्यान्त तक सपना ही बन कर रह गया ।

————-

सिचाई विभाग के भेंट चढ़ जा रहे है बहु प्रतिक्षित मांग

इस मामले को लेर कई साल बाद नगर निगम के कांग्रेसी शहर सरकार ने चौपाटी स्थल के मुद्दा को हवा दी थी और शनि मंदिर मैरिन ड्राइव के राजमहल के पास केलो नदी के किनारे प्रकृति के मनोरम स्थल में चौपाटी स्थल बनाने का प्रस्ताव बनाया और बकायदा तकरीबन 2 करोड का प्रस्ताव बना कर शासन को भेजा भी था परंतु हर बार की तरह सिचाई विभाग का अडंगा चौपाटी स्थल के निर्माण पर ग्रहण लगा दिया ।

————

ट्रैफिक से मिल सक्ती है निजात

इस मामले में अगर नजर उठा कर देखे तो लगाता है कि प्रशानिक पहल से ट्रफिक की एक बडी समस्या हल हो सक्ती है। जिसमें शहर के भीतर कमला नेहरू उघान और उसके सामने लगने वाले ठेले खोमचे वालों की दुकानों को अस्थाई तौर पर ही केलो नदी के किनारे मैरिन ड्राइव में लगाने की अनुमती दे दी जाये तो शाम को कमला नेहरू उद्यान के सामने लगने वाले ट्रैफिक की भीड को कम किया जा सक्ता है।

हमने किया था प्रयास- महापौर

चौपाटी स्थल के निर्माण में सिचाई विभाग ने आपत्ति दर्ज करा दी थी । इसके कारण फाइल रायपुर में ही अटक गई और अब तो सरकार ही बदल गई है ।

श्रीमति जानकी काटजू

महापौर नगर पालिक रायगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच