व्यवस्था

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर, सड़क पर उतरकर पुलिस कप्तान ने किया निरीक्षण

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। पंच पर्व दीपावली में सुगम यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कप्तान गंभीर हो गए । उन्होंने न सिर्फ थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है बल्कि खुद कल धनतेरस के दिन पुलिस अधिकारियों की टीम के साथ पैदल मार्च करते हुए शहर भ्रमण करते हुए यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

यही नही एसपी के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बाइकों पर बाजार क्षेत्र का दौरा किया। इस टीम में एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे, आकाश मरकाम, डीएसपी अखिलेश कौशिक, ट्रैफिक डीएसपी रमेश चन्द्रा शामिल थे। टीम ने बाजार क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए पैदल पेट्रोलिंग भी की और यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और त्योहारी भीड़ में नागरिकों को सुरक्षित माहौल का आश्वासन दिया। एसपी दिव्यांग पटेल ने जानकारी दी कि धनतेरस और दीपावली के अवसर पर 29 से 31 अक्टूबर तक विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। इसके अंतर्गत एडिशनल एसपी आकाश मरकाम को सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्हें डीएसपी अखिलेश कौशिक और चारों नगर निरीक्षकों की सहायता प्राप्त होगी।

भीड़ भाड़ वाले इलाके को किया चिन्हांकित

भीड़भाड़ वाले चिन्हित चौक-चौराहों पर सशस्त्र बल तैनात किए गए हैं और शहर के चारों थाना क्षेत्रों में दो-दो पेट्रोलिंग टीमें निरंतर गश्त करेंगी। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए यातायात पेट्रोलिंग टीमें भी सक्रिय रहेंगी, जो प्रमुख बाजार क्षेत्रों में यातायात की देखरेख करेंगी। इसी प्रकार तहसील क्षेत्रों में भी एसडीओपी और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देंगे, ताकि नागरिक त्योहारी माहौल का आनंद सुरक्षित रूप से ले सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन