IMG-20260124-WA0020
आंदोलन

सामूहिक अवकाश लेकर आज आन्दोलन पर रहेंगे  जिले के शिक्षक

शहीद विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में सरकार को याद दिलायेंगे मोदी की गारंटी

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़।  एल बी शिक्षक संवर्गो के हितों  के लिए जहां आज छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा  ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है । वही आज 24 अक्टूबर गुरुवार को सभी जिला मुख्यालयों में शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर धरना आंदोलन पर रहेंगे । विदित हो कि पूर्व सेवा गणना मिशन के तहत शिक्षकों के संगठन द्वारा अपनी नियुक्ति तिथि से ही सेवा गणना करने एवं अन्य मांगों को लेकर पूर्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री वित्तमंत्री एवं विभागीय उच्चाधिकारियों के नाम जिला कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौपा गया था और कार्यवाही नहीं होने पर 24 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश लेकर धरना आंदोलन करने की सूचना दी गई थी। शासन की ओर से किसी भी प्रकार से पहल नहीं किए जाने पर आज शिक्षक एक दिवसीय धरना आंदोलन का कार्यक्रम निश्चित किए हैं । आंदोलन के प्रांतीय संयोजक वीरेंद्र दुबे, विकास राजपूत, संजय शर्मा एवं मनीष मिश्रा द्वारा प्रदेश के सभी एल बी संवर्ग शिक्षकों को इस आन्दोलन में शामिल होने की अपील की गई है। वहीं रायगढ़ जिला के जिला संयोजक नेतराम साहू भोजराम पटेल सचिदानंद पटेल नोहर सिंह सिदार गुरुदेव राठौर सपना दुबे गायत्री ठाकुर बिनेश भगत द्वारा भी रायगढ़ जिला के समस्त एल बी संवर्ग के शिक्षकों को इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए आग्रह किया गया है जिससे उन्हें उनका हक मिल सके ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी