समाजिक सरोकार

एस‌ईसीएल के बरौद औषधालय में आज एक दिवसीय रक्तदान शिविर सम्पन्न

बरौद में आधा सैकड़ा लोगों ने किया रक्तदान , जीवन बचाने का दिया संदेश
——————————
बरौद एसईसीएल ने निशुल्क रक्तदान शिविर का किया था आयोजन
—————————
ब्रह्मोस न्यूज़बरौद कालरी। क्षेत्र अन्तर्गत एस‌ईसीएल के बरौद औषधालय में आज मंगलवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुफ्त ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन एवं ब्लड ग्रुप भी जांचा गया। रक्तदान शिविर का विधिवत उदघाटन बरौद कालरी के उपक्षेत्रीय प्रबंधक अरविन्द कुमार राय ने किया । इस अवसर पर बरौद ओसीएम के खान , प्रबंधक ओम प्रकाश अटल ,जाम पाली ओसीएम के खान , प्रबंधक प्रेम चंद मेहरा , बरौद औषधालय के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ महेंद्र पटेल , डॉ सोनल केडिया रायगढ़ ,इंटक श्रम संगठन के क्षेत्रीय महामंत्री व जेसीसी सदस्य मुकेश कुमार मंडल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। रक्तदान शिविर में लगभग आधा सैकड़ा लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। जबकि सैकड़ों लोगों ने निःशुल्क ब्लड शुगर हीमोग्लोबिन , ब्लडग्रुप एवं ब्लड प्रेशर की जांच कराई। रक्तदान शिविर के आयोजन को लेकर बरौद अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ महेंद्र पटेल ने कहा रक्तदान महादान है जीवनदान है। उन्होंने कहा रक्तदान के प्रति लोगों को और जागरूक होने की जरूरत है ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों का जीवन बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि बरौद एस‌ईसीएल औषधालय की ओर से समय-समय पर आस पास के गांव में भी मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है साथ ही जरूरतमंदों को मुफ्त दवाएं भी प्रदान की जाती है। रक्तदान शिविर में बरौद , बिजारी एवं जामपाली के अधिकारी, कर्मचारी, महिला कर्मचारियों, ठेका मजदूर सहित बरौद आवासीय कालोनी के कर्मचारियों के बच्चों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में लगभग 50 यूनिट ब्लड को लक्ष्य ब्लड बैंक द्वारा संग्रह किया गया। इस अवसर पर बरौद अस्पताल के श्रीमती माधुरी चन्द्रा, सतीश कुमार मौर्य, शिव प्रसाद पटेल, मोंगरा राठिया सहित अन्य उपस्थित थे। लक्ष्य ब्लड बैंक की भूमिका सराहनीय है।

लक्ष्य ब्लड बैंक की भूमिका सराहनीय
मानवता की दृष्टि से लक्ष्य ब्लड बैंक की भूमिका सराहनीय रही है। बरौद कालरी में इसी संस्था के बैनर तले एसईसीएल ने निःशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया था। इससे पहले भी उसकी ओर से ऐसे अनेकों शिविर किये गए हैं। दरअसल लक्ष्य संस्था का उद्देश्य लोगों से दान में मिले ब्लड को जरूरत मंद लोगों तक को समय पर उपलब्ध कराने का है , मानवता की सेवा के साथ व्यक्ति का जीवन सुरक्षित रहे। कोरोना के संकट के बाद इस संस्था की स्थापना डॉ सोनल केडिया ने राजेश साहू जैसे सहयोगियों से मिलकर की। बड़ी सोंच और व्यापक भूमिका के चलते कम समय में लक्ष्य ने सुर्खिया पाने में सफलता हासिल की है। आज इसके लिये काम करने वालों की बड़ी टीम है।

उदाहरण बने गबेल दंपती -: एसईसीएल में 35 वर्षों से सेवा दे रहे कल्याण सिंह गबेल अब तक 4 बार रक्तदान कर चुके हैं ।  इससे उन्हें आत्मीय सुख की अनुभूति होती है। इस पुनीत कार्य मे धर्मपत्नी पद्मिनी का साथ पाकर वे खुद को भाग्य शाली मानते हैं। श्रीमति पद्मिनी भी ब्लड डोनेट करती रही हैं। बरौद उप क्षेत्र के वरिष्ठ चिकित्सक महेंद्र पटेल को प्रेरणाश्रोत बताने वाले गबेल 31 दिसम्बर 24 को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। एसईसीएल के बरौद उपक्षेत्र से जुड़ा अच्छा संयोग है कि वर्ष 1992 के बाद किसी उच्चाधिकारी के रूप में उप क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद कुमार राय ने ब्लड डोनेट किया है। खान अधीक्षक बरौद ओपी अटल , खान अधीक्षक जामपाली पीसी मेहरा , महिला कर्मचारियों में रौशनी , स्वेता , रूपा राठिया ने शिविर में रक्तदान किया। उल्लेखनीय है कि डॉ पटेल ने बरौद उपक्षेत्र में पदस्थापना के बाद से करीब 13 दफे बरौद,बिजारी तथा खदानों के समीपस्थ खदान प्रभावित ग्रामों में विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर जिनके स्वास्थ्य का परीक्षण कर मुफ्त दवाईयों का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने लोगों के बीच चहेते हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन