दशहरा

ग्राम हालाहुली में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया गया

आधुनिक रथ में निकली भव्य शोभायात्रा

ब्रह्मोस न्यूज खरसियां। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्राम हालाहुली खरसिया में असत्य पर सत्य के जीत का पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया गया। नव दुर्गा उत्सव समिति रामनगर हालाहुली द्वारा आयोजित इस दशहरा उत्सव पर्व में ग्राम के प्रतिष्ठित  पंचदेवल लक्ष्मीनारायण मंदिर से ढोल नगाड़े के साथ श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की आधुनिक रथ में शोभायात्रा निकाली। ग्रामीणों, माताओं, बहनों द्वारा घरों के द्वारा पर दीपक जलाकर और आरती उतारकर श्रीराम जी के शोभायात्रा का स्वागत किया गया। जय श्री राम के नारे बुलंद होते रहे।

शोभायात्रा ग्राम के मुख्य मार्ग और चौराहा से होते हुए असत्य रूपी रावण दहन के लिए आगे बढ़ा। श्रीराम जी द्वारा असत्य रूपी रावण का दहन कर सत्य के विजय का संदेश मानव समाज को दिया गया। ग्राम पुरोहित  गिरजा शंकर शुक्ला  के सुपुत्र विवेक शुक्ला एमबीबीएस एवं गौरांग शुक्ला सीएस इंजीनियर अपने धर्म, संस्कृति,परंपरा का अनुसरण करते हुए श्रीराम लक्ष्मण बनकर असत्य पर सत्य की जीत का ध्वज लहराए।

वही  छोटे लाल ने हनुमान जी का किरदार निभाया। इस सफल आयोजन में सर्व  गनपत यादव, जगदीश राठौर, कमल राठौर, सुखीराम केवंट, छोटेलाल राठौर, छोटन राठौर, गोविंद राठौर, संपत सिदार, खगेश राठौर, संतोष राठौर, तेरस लाल, बसंतपुरिहा यादव, संतोष यादव, पुनीराम साहू, मदन देवांगन, लहूरमन यादव, नरेंद्र राठौर, सरवन साहू, रामशंकर राठौर , विशाल साहू आदि ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन