IMG-20260124-WA0020
दशहरा

असत्य पर सत्य की जीत का महापर्व दशहरा मनाया जाएगा आज

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। असत्य पर सत्य की जीत का महापर्व दशहरा आज धूमधाम से मनाया जायेगा। इसके लिये पुलिसिया व्यवस्था भी चुस्त दुरूस्त कर लिया गया है । खास बात यह है कि शहर के रामलीला मैदान में होने वाले पारंम्परिक रामलीला मंचन व  रावण दहन का यह 58 वां वर्ष है । जिसमें निस्वार्थ भाव व परस्पर सहयोग से चली आ रही रामलीला मंचन व रावण दहन किया जा रहा है। इसके मददे नजर पुलिस प्रशासन ने खास कर व्यवस्था की है । आज भगवान श्रीराम के विजय जुलुस के बाद लंकाधिपति रावण का भगवान श्रीराम के साथ भयंकर युद्ध होगा और इसके बाद 50 फिट के रावण कर दहन किया जायेगा। इस दौरान शहर वासी  भव्य तरीके से किये जाने वाले आतिश्बाजियों का लुप्त उठायेगें।

गौरतलब है कि  पिछले साढ़े पांच दशक से चली आ रही पारंम्परिक रामलीला मंचन का यह 58 वां साल है।  जिसमें बगैर किसी शासकीय सहयोग से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इस इसमें परस्पर सहयोग और शहर वासियों के मदद से रामलीला मैदान में पारंम्परिक त्योहार मनाया जा रहा है। हाला कि समय के साथ रावण के पुतले का कद थोड़ा छोटा होने से उसका स्वरूप जरूर बदला है किंतु 6 दशक के लम्बे सफर के बावजूद रायगढ़ के रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन आज भी उसी तरीके से भव्य और पारंपरिक तरीके से चला आ रहा है। जिसमें आज आदिकाल से चली आ रही असत्य पर सत्य की जीत का महापर्व दशहरा कल धूमधाम से मनाया जायेगा।
—————-
कर्मा नृत्य व मांदर की थाप से गुंजेगा शहर
विदित हो कि आज शाम 4 बजे भगवान श्रीराम का विजय जुलूस निकाला जायेगा। जो शहर भम्रण के बाद रात के 9 बजे तक रामलीला मैदान पहुंचेगें। वहां श्रीराम रावण का भयंकर युद्ध होगा । इसके बाद रावण की मौंत के बाद भगवान श्रीराम लंकाधिपति रावण के पुतले का दहन करेंगें।
—————-
सोन पत्ता से आयेगा बरकत
बताया जाता है कि दशहरा के दिन रावण दहन के बाद वहां से सोन पत्ता घर लेजाने की परंम्परा है । इससे घर में बरकत के साथ धन धन्य में भी बरकत होती है।
————–
यहां होगा रावण दहन
सूत्रों की माने तो कल शहर के तीन स्थानों में रावण का दहन किया जायेगा। इसमें रामलीला मैदान व नटवर स्कूल तथा मिनी स्टेडियम में रावण दहन होगा। इसमें खासकर रामलीला मैदान में दूर दराज के ग्रामीणो से लेकर शहर वासियों का वृहंगम दृश्य देखने को मिलेगा। इसके बाद वहा रात भर नाटक मंडलियों का मेला रहेगा। 

——-

यहां भी होता है रावण दहन का आयोजन

खास बात यह है कि शहर के रामलीला मैदान के अलावा मिनी स्टेडियम और नटवर स्कूल में भी रावण दहन का दृश्य देखने को मिलेगा जो अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के लिए सहूलियत होती है । इसके अलावा आज के दौर में छोटे-छोटे बच्चे दशहरा को धूमधाम से मनाते हैं और अपने कालोनी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में में भी लंकाधिपति रावण का दहन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच