IMG-20260124-WA0020
मंथन

नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं का पार्टी के लिए बनाए गए सदस्यों से होगा मूल्यांकन : ओपी चौधरी

 ब्रम्होस न्यूज रायगढ़। रायगढ़ जिला भाजपा “सदस्यता अभियान” को लेकर गंभीर नजर आ रही हैं। इसके तहत गत 3 अक्टूबर को रायगढ़ विधानसभा की समन्वय बैठक रखी गई थी। बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और सदस्यता अभियान के मंडल संयोजकों और प्रमुख कार्यकर्ताओं से चर्चा कर जानकारी एकत्र की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव के वर्तमान जनप्रतिनिधि को आगामी चुनाव में दोबारा अधिकृत करने से पहले पार्टी के प्रति उनकी समर्पण और निष्ठा को आवश्यक रूप से देखा जाएगा। वर्तमान जनप्रतिनिधियों को अवसर देने से पहले उनके मूल्यांकन का आधार उनके द्वारा बनाए गए सदस्यता के आंकड़े से होगा। उसके बाद ही किसी नेता की सिफारिश काम आएगी अर्थात पार्टी के प्रति जिसका योगदान ज्यादा होगा उसे पहले प्राथमिकता दी जायेगी, इसलिए सदस्यता अभियान हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण अभियान है इसमें हम सभी को अहम भूमिका निभाते हुए हमे अपने अपने बूथों में अधिक से अधिक सदस्य बनाना है साथ ही सरकार की योजनाओं से लाभावंतित हुए लोगों से संपर्क कर उन्हें अभियान से जुड़ने का निवेदन करना है।

इस दौरान बैठक में मौजूद रायगढ़ के लोकप्रिय सांसद राधेश्याम राठिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा पिछले सदस्यता अभियान में 18 करोड़ सदस्य बने थे पर इस बार हमारा लक्ष्य पिछले बार से कहीं ज्यादा है। इसीलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को पहले से अधिक मेहनत करने की जरूरत है और लोगों से अपील करना है कि वो राष्ट्रहितों के लिए भाजपा को अपना साथ दे और भाजपा का सदस्यता ग्रहण कर राष्ट्र को प्रगति के पथ पर और तेज़ी से अग्रसर करने में अपना योगदान देवें।

जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को बताया कि रायगढ़ विधानसभा को सत्तर हजार एवं जिले को तीन लाख पच्चीस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस बार हमारा लक्ष्य पिछले बार से ज्यादा है इसलिए हमें भी ज्यादा मेहनत करना है और मुझे भरोसा है की रायगढ़ विधानसभा एवं जिला जल्द निधार्रित लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। 

सदस्यता अभियान के जिला संयोजक विकास केडिया ने बैठक में उपस्थित मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और सदस्यता अभियान के मंडल संयोजकों से चर्चा कर मंडलों में चल रही अभियान की विस्तृत जानकारी लेने के साथ साथ सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की आगामी कार्य योजनाओं पर भी विस्तार में चर्चा किया। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंडल में दो सौ सक्रिय सदस्य बनाना अनिवार्य है। 

इस दौरान पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला, अजजा मोर्चा सदस्य श्रीकांत सोमावार द्वारा भी बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। बैठक का संचालन भाजपा के वरिष्ठ पार्षद पंकज कंजरवाल द्वारा एवं आभार प्रदर्शन नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रुप से विधानसभा समन्वय समिति,नगर निगम के पार्षदगण ,मंडल महामंत्री,सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक, सदस्यता टोली और प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी