आदेश

धान खरीदी में गड़बड़ी: 1.40 करोड़ की आर्थिक क्षति पहुंचाने वाले 4 लोगों पर एफआईआर

लैलूंगा के राजपुर समिति का है मामला,कलेक्टर श्री गोयल के निर्देश पर हुई कार्यवाही

ब्रम्होस न्यूज़ रायगढ़।  खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी के दौरान आ.जा. सेवा सहकारी समिति मर्या. राजपुर के कर्मचारियों ने मिलीभगत कर बड़ी आर्थिक अनियमितता को अंजाम दिया है। इस समिति में भौतिक सत्यापन के दौरान धान के स्टॉक और बारदाना में बड़ी कमी पायी गई है। जिससे शासन को लगभग 1.40 करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर अपेक्स बैंक, सहकारिता व खाद्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए संबंधित दोषी व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज करायी गई है।
खाद्य अधिकारी  खुमेश्वर सिंह ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 समर्थन मूल्य में धान खरीदी के कार्य में आ.जा. सेवा सहकारी समिति मर्या. राजपुर पं.क्र. 101 वि.ख. लैलूंगा के कर्मचारियों समिति के प्रभारी प्रबंधक, खरीदी प्रभारी, कम्प्यूटर आपरेटर, सलीम भगत, संस्था के लिपिक दर्शन साव, फड़ प्रभारी मुरलीधर नाग एवं बारदाना प्रभारी आकाश भगत द्वारा आपसी मिलीभगत कर बड़ी अनियमितता किये जाने के कारण भौतिक सत्यापन में 4366.80 क्विटल धान (दर प्रति क्विटल 3100 रू.) कम एवं बारदाना कमी नया बारदाना 5459 नग (प्रति बारदाना 73.98 रू.), पुराना बारदाना 5459 नग (प्रति बारदाना 25 रू.) एवं पी.डी.एस. बारदाना 1340 नग (प्रति बारदाना 25 रू.) कुल धान कमी की राशि 1 करोड़ 35 लाख 37 हजार 80 रूपये एवं कुल बारदाना कमी की राशि 5 लाख 73 हजार 831.82 रूपये इस प्रकार कुल राशि 1 करोड़ 41लाख 10 हजार 911.82 रुपये की कमी पायी गई। शासन को हुई आर्थिक क्षति के लिए प्रकरण में दोषी उक्त 4 व्यक्तियों के विरूद्ध लैलूंगा थाना में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्...